रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने तीसरे सोमवार की सबसे कम कमाई, जानें 19वें दिन का कलेक्शन

रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. रिलीज के महज 19 दिनों में ही यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ के क्लब में दाखिल हो चुकी है. यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है. लेकिन अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.

x
Antima Pal

मुंबई: रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. रिलीज के महज 19 दिनों में ही यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ के क्लब में दाखिल हो चुकी है. यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है. लेकिन अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. तीसरे सोमवार यानी दिन 19वें दिन पर फिल्म ने अपनी अब तक की सबसे कम कमाई की.

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने तीसरे सोमवार की सबसे कम कमाई

सूत्रों के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 10 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 1,023.77 करोड़ हो गया है. फिल्म अभी भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. अगर यह अपनी रफ्तार बनाए रखी तो जल्द ही बाहुबली 2 (₹1,030.42 करोड़) को पीछे छोड़ देगी. उसके बाद नजर पुष्पा 2 (₹1,234.10 करोड़) पर टिकी हुई है.

देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर सिंह की यह एक्शन थ्रिलर पुष्पा 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ पाएगी या नहीं. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने अब तक 1,622.72 करोड़ की कमाई कर ली है. इस लिस्ट में फिल्म चौथे नंबर पर है. टॉप पोजीशन हासिल करने के लिए इसे बाहुबली 2, पुष्पा 2 और दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ना होगा. फिल्म की सफलता पर बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक में खुशी का माहौल है.

हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी फिल्म की तारीफ की. दोनों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और दर्शकों को इसे थिएटर में देखने की सलाह दी. विराट-अनुष्का जैसे सितारों का सपोर्ट फिल्म के लिए अच्छा प्रमोशन साबित हो रहा है. निर्देशक आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो रही है. 

फिल्म में रणवीर के अलावा अन्य कलाकारों का भी जबरदस्त परफॉर्मेंस है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है. एक्शन सीक्वेंस, ट्विस्ट और थ्रिल से भरपूर कहानी ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया है. तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी थिएटर्स में अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है. 

वीकेंड पर तो कमाई और भी तेज होने की उम्मीद है. फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए यह अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ी घटना बन चुकी है. क्या धुरंधर 2 पुष्पा 2 और दंगल को भी पीछे छोड़कर नंबर वन बन पाएगी? यह सवाल इन दिनों हर सिने प्रेमी के मन में है. फिलहाल फिल्म की रफ्तार शानदार है और दर्शक इसे बार-बार देखने थिएटर पहुंच रहे हैं.