शाहरुख खान की फिल्म किंग में होगा 'सिंह' का कैमियो! किस रोल में नजर आएंगे 'हमजा'
शाहरुख खान स्टारर 'किंग' इस साल की मोस्टअवेटेड फिल्मों में से एक है. बताया जा रहा है कि एक्टर फिल्म में शाहरुख खान से जुड़े एक रहस्यमयी किरदार को निभाएंगे.
मुंबई: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' इस साल की मोस्टअवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अरशद वारसी, अनिल कपूर और कई दिग्गज कलाकार अहम किरगार में नजर आएंगे. फिल्म की कास्ट पहले से ही जबरदस्त है, लेकिन अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक और एक्टर को कैमियो के लिए शामिल किया गया है. जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि एक्टर फिल्म में शाहरुख खान से जुड़े एक रहस्यमयी किरदार को निभाएंगे. यह किरदार सुहाना को एक सीक्रेट खत सौंपता है जिसकी मदद से वह विलेन से बचते हुए अगली सुरक्षित जगह तक पहुंच पाती है.
शाहरुख की फिल्म में होगा रणवीर की कैमियो
बता दें की फिल्म में रणवीर के कैमियो को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कुछ हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर 'किंग' के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में एक शख्स एक बच्चे के साथ खड़ा नजर आ रहा था. सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह तस्वीर रणवीर और दुआ की है. ऐसे में ऐसा लगता है कि 'धुरंधर' एक्टर सचमुच 'किंग' के सेट पर मौजूद थे. इस बीच 'किंग' गलत कारणों से भी सुर्खियों में बनी हुई है. कुछ हफ्ते पहले फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हो गए थे. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फैंस से गुजारिश की थी कि वे लीक हुए कंटेंट को सोशल मीडिया पर शेयर न करें और फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार करें.
सेट से लीक हुई थी तस्वीरें
बता दें की सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज के लीक होने के बाद डायरेक्टप ने ट्वीट किया था, 'सभी फैंस से गुजारिश है कि कृपया 'किंग' के सेट से लीक हुए किसी भी मल्टीमीडिया कंटेंट को पोस्ट या सर्कुलेट न करें. हमारी टीम सभी को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है. आइए, हम बड़े पर्दे पर मिलने वाले सरप्राइज का इंतजार करें और उन एसेट्स के सामने आने का इंतजार करें, जिन्हें 'किंग' की टीम ने मूल रूप से जिस तरह से पेश करने का प्लान बनाया है, उसी तरह से पेश किया जाए. आपके प्यार, सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद.'
'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.