रणबीर कपूर का 'राम' अवतार देख खुशी से झूमे फैंस, 'रामायण' के पहले टीजर ने मचाया तहलका, जानें भारत में कब होगा रिलीज?
रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'रामा' वाला टीजर हाल ही में अमेरिका में एक कार्यक्रम में दिखाया गया. कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन पर टीज़र देखने वाली एक नेटिजन ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की.
मुंबई: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर उत्साह चरम पर है. फिल्म का 'रामा' टीजर हाल ही में अमेरिका के बर्बैंक में एक भव्य इवेंट के दौरान स्क्रीन पर दिखाया गया. वहां मौजूद एक नेटिजन ने इस टीजर को देखकर इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की और इसे 'ब्रेथटेकिंग' यानी लुभावना करार दिया.
रणबीर कपूर का 'राम' अवतार देख खुशी से झूमे फैंस
एक नेटिजन ने लिखा- 'मुझे बर्बैंक में रामायण के ट्रेलर का प्रीव्यू देखने का सौभाग्य मिला, जो 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाला है. मैं अभी भी उसकी अनुभूति में हूं. नमित मल्होत्रा जो कुछ रच रहे हैं और नितेश तिवारी जो इस महाकाव्य को जिंदा कर रहे हैं, वो कुछ भी कम नहीं, पूरी तरह लुभावना है. स्केल, विजन और एनर्जी... सब कुछ बेहद पावरफुल लगा.'
सनी देओल हनुमान और यश रावण के रोल में
'रामायण' नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित दो पार्ट वाली एपिक फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी सीता बनेंगी, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे. सनी देओल हनुमान और यश रावण के रोल में हैं. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली (8 नवंबर 2026) को दुनिया भर में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट अगली दीवाली पर आएगा.