मुंबई: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 के थिएट्रिकल रिलीज के महज कुछ दिनों बाद ही इसका पाइरेटेड वर्जन यूट्यूब पर अपलोड हो गया. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही इसका 3 घंटे 49 मिनट लंबा फुल मूवी वर्जन एक चैनल पर लीक हो गया. जैसे ही नेटिजेंस को इस बात की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और अभिनेत्री यामी गौतम को टैग करके शिकायत करना शुरू कर दिया.
कई यूजर्स ने ट्वीट कर डायरेक्टर से अनुरोध किया कि वे यूट्यूब पर इस पाइरेटेड कंटेंट के खिलाफ तुरंत शिकायत दर्ज करें। एक यूजर ने लिखा- 'धुरंधर 2 यूट्यूब पर फुल अपलोड हो गया है. प्लीज शिकायत करें. मैं चाहता हूं कि ये फिल्म 3000 करोड़ के पार जाए. लास्ट सीन में मैं रो पड़ा था. स्टोरीटेलिंग और सिनेमैटोग्राफी कमाल की है.'
@AdityaDharFilms @yamigautam dhurandhar 2 has been uploaded on YouTube
— Gunjan Mehta (@Gunjan_2706) March 30, 2026
Please raise a complaint on YouTube...
I genuinely want this movie to cross 3000 crore minimum
I love the storytelling and cinematography so much.
Cried on the last scene.
YouTube channel name:-
A2z movie
दूसरे यूजर ने भावुक होकर ट्वीट किया- 'कुछ जलने वाले लोग थिएटर रन खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. सर प्लीज यूट्यूब से इसे हटवाएं. भारत माता की जय.' नेटिजेंस की इस तेज प्रतिक्रिया के बाद यूट्यूब ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लीक वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटा दिया. फिल्म प्रेमियों की इस जागरूकता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली सिनेमा प्रेमी पाइरेसी के खिलाफ खड़े होते हैं.
डायरेक्टर आदित्य धर ने रिलीज से पहले ही दर्शकों से अपील की थी कि वे फिल्म को पाइरेट न करें और स्पॉयलर भी शेयर न करें. उन्होंने कहा था, 'फिल्म को किसी के फोन पर धुंधली इमेज में नहीं, बल्कि थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर एक्सपीरियंस करना चाहिए.' धुरंधर 2 रिलीज होते ही अपनी शानदार कहानी, दमदार एक्शन और भावुक क्षणों के लिए चर्चा में है. फिल्म की लंबाई लगभग 3 घंटे 49 मिनट है, जो दर्शकों को एक पूरा सिनेमैटिक अनुभव दे रही है.
फिल्म प्रेमी अब भी थिएटर जाकर फिल्म देखने की सलाह दे रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि पाइरेसी न सिर्फ फिल्म की कमाई को नुकसान पहुंचाती है बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए खतरा बन जाती है. अगर आपको कहीं भी धुरंधर 2 या किसी भी फिल्म का पाइरेटेड वर्जन दिखे तो तुरंत उस प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें और डायरेक्टर या प्रोडक्शन हाउस को सूचित करें. धुरंधर 2 अभी भी थिएटरों में धमाल मचा रही है.