menu-icon
India Daily

वीकेंड के बाद 'धुरंधर 2' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी जल्द छू सकती है 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई में वीकेंड के बाद गिरावट हुई है. हालांकि रणवीर सिंह की यह धमाकेदार फिल्म जल्द ही दुनिया भर में 1400 करोड़ रुपये कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल होने वाली है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
वीकेंड के बाद 'धुरंधर 2' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी जल्द छू सकती है 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा
Courtesy: Pinterest

इन दिनों देश में दो चीजों को लेकर ही चर्चा है. पहला अमेरिका-ईरान जंग और दूसरा 'धुरंधर: द रिवेंज'. रणवीर सिंह की यह फिल्म लोगों के दिलों पर राज कर रही है. बॉक्स ऑफिस में इस फिल्म ने धुरंधर 1 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी के साथ स्पाई थ्रिलर सीक्वल सबसे ज्यादा हीट होने वाली फिल्म बन गी है.

शुरुआती वीकेंड में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई है. रिलीज के 12 वें दिन यानी सोमवार को फिल्म का क्रेज थोड़ा कम दिखा. हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दुनिया भर में 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने में अब बस कुछ कदम ही दूर है.

धुरंधर-2 का 12वां दिन कैसा रहा?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन यानी 30 मार्च 2026 को फिल्म ने 17,614 शो के जरिए 25.30 करोड़ रुपये की गाढ़ी कमाई की. हालांकि रविवार को 68.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, इसके मुकाबले सोमवार को करीब 62.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 872.17 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है है, जबकि भारत का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,042.23 करोड़ रुपये है.

वहीं अगर दुनिया भर की बात करें तो 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अब तक 1,392.23 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जिसमें भारत से 1,042.23 करोड़ और विदेशी बाजार से 350 करोड़ रुपये शामिल हैं. आदित्य धर की  इस फिल्म ने महज 11 दिनों में ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, इसी के साथ फिल्म उत्तर अमेरिका में सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली भारतीय फिल्म बन गया.

अभी तक टॉप कमाई करने वाली 3 फिल्में

'धुरंधर: द रिवेंज' अब उन दुर्लभ फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की. पहले से इस लिस्ट में 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन', 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'पुष्पा 2: द रूल' और पहली 'धुरंधर' फिल्म शामिल थी. खास बात यह है कि 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी अब एकमात्र ऐसी भारतीय सीरीज बन गई है जिसमें दोनों पार्ट्स ने 1000 करोड़ से अधिक की कमाई दर्ज की है. फिलहाल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान की 'दंगल' पहले स्थान पर है. इस फिल्म ने कुल 2070 करोड़ रुपये की कमाई की थी. उसके बाद प्रभास की 'बाहुबली 2' ने 1788 करोड़ और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने 1742 करोड़ की कमाई की हैं. लोगों को अब इसके तीसरे पार्ट का भी इंतजार है.