T20 World Cup 2026

Khesari Lal Yadav: अब फिल्म 'एनिमल' का आएगा भोजपुरी वर्जन, खेसारी लाल यादव बनेंगे 'अल्फा मैन'

Khesari Lal Yadav: अब इस फिल्म का भोजपुरी वर्जन आने वाला है जिसको देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड है. जब भी बॉलीवुड में कोई हिट फिल्म आती हैं उसका भोजपुरी वर्जन भी बनाया जाता है. अब इस बीच खबर आ रही हैं कि एनिमल के सिनेमाघर में हिट होने के बाद प्रोड्यूसर इसका भोजपुरी वर्जन भी बनाने वाले हैं.

Priya Singh

नई दिल्ली: 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म एनिमल जिसकी आजकल काफी चर्चा हो रही है. जहां एक तरफ लोग इस फिल्म को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं. खैर कुछ भी हो फिल्म ने थिएटर में काफी अच्छा कलेक्शन किया है और इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अब इस फिल्म का भोजपुरी वर्जन आने वाला है जिसको देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड है. 

रणबीर कपूर की एक्टिंग करेंगे खेसारी लाल यादव

अब इस बीच लोग इस इंतजार में बैठे हैं कि खेसारी लाल यादव का ये अवतार कैसा होने वाला है. खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'डंस' है जिसको एनिमल की ही कॉपी बताया जा रहा है. डंस में एनिमल का हर सीन और एक्शन कॉपी किया गया है. इसके लिए फिल्म के निर्माता साउथ के एक्शन डायरेक्टर्स के साथ संपर्क में है. 

इतना ही नहीं फिल्म में आपको हिंदी और साउथ से भी कुछ लोग दिखाई देंगे. फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होगी जिसका हर किसी को इंतजार है. फिल्म की शूटिंग बनारस में होगी.