Weather IMD

राम चरण का जबरदस्त अंदाज, 'पेद्दी' का धमाकेदार ट्रेलर आउट; जान्हवी कपूर को देख फैंस हैरान

राम चरण की धमाकेदार फिल्म 'पेद्दी' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर देखते ही फैंस का जोश हाई हो गया है. राम चरण का रूफ लुक, एक्शन और इमोशनल सीन देखकर हर कोई हैरान है.

x
Antima Pal

Peddi Trailer Release: साउथ के ग्लोबल स्टार राम चरण की धमाकेदार फिल्म 'पेद्दी' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर देखते ही फैंस का जोश हाई हो गया है. राम चरण का रूफ लुक, एक्शन और इमोशनल सीन देखकर हर कोई हैरान है. फिल्म 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

'पेद्दी' का धमाकेदार ट्रेलर आउट

ट्रेलर में राम चरण 1980 के दशक के आंध्र प्रदेश के एक गांव के युवा पहलवान पेद्दी के रूप में नजर आ रहे हैं. वे क्रिकेट का बल्ला घुमाते, कुश्ती के दांव-पेंच लगाते और गांव की इज्जत बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकते दिख रहे हैं. उनका लुक और स्क्रीन पर छाया जाना फैंस को पसंद आ रहा है. ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक एक्शन, इमोशन और ड्रामा का पूरा पैकेज है.



फिल्म की कहानी क्या है?

'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. कहानी 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश में सेट है. राम चरण एक साधारण लेकिन साहसी गांव के युवक की भूमिका में हैं, जो खेल के जरिए पूरे गांव को एकजुट करते हैं और एक ताकतवर विरोधी के खिलाफ लड़ते हैं. फिल्म में गर्व, संघर्ष, दोस्ती और गांव की अस्मिता को बचाने की भावुक कहानी है. जोरदार एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ दिल को छू लेने वाले पलों की भी भरपूर झलक मिली है.

जान्हवी कपूर को देख फैंस हैरान

निर्देशक बुची बाबू सना हैं, जिन्होंने पहले भी भावुक और पावरफुल कहानियां दी हैं. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने दिया है, जो ट्रेलर में भी सुनकर अच्छा लग रहा है. राम चरण के अलावा फिल्म में जान्हवी कपूर उनकी लीड हीरोइन हैं. दिव्येंदु शर्मा का रोल देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. उनका ट्रांसफॉर्म्ड लुक और परफॉर्मेंस ट्रेलर में खूब चर्चा में है.

इसके अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. पूरी टीम ने मिलकर एक बड़े स्तर की फिल्म तैयार की है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर राम चरण की तारीफों के पुल बंध गए. चिरंजीवी जैसे दिग्गज अभिनेता ने भी ट्रेलर की तारीफ की है. फैंस इसे 2026 की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म बता रहे हैं.