‘एक बार धोखा देना कोई बड़ी बात नहीं...’, रिश्ते में बेवफाई पर क्या बोलीं रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान खुराना ने भी बताई राय

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में रिश्तों और बेवफाई पर खुलकर अपनी राय साझा की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर किसी से एक बार गलती हो जाए और उसे अपनी गलती का पछतावा हो तो जिंदगी इतनी लंबी है कि माफ किया जा सकता है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने रिश्तों और बेवफाई जैसे संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी. उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल रकुल हाल ही में एक यूट्यूब शो में सारा अली खान और आयुष्मान खुर्राना के साथ बातचीत करती नजर आईं. इस दौरान रिश्तों में चीटिंग को लेकर उनसे सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने काफी बेबाक जवाब दिया. जब रकुल से पूछा गया कि क्या रिलेशनशिप में चीटिंग को कभी स्वीकार किया जा सकता है, तो उन्होंने तुरंत कहा कि यह बिल्कुल सही नहीं है.

रिलेशनशिप में चीटिंग पर क्या बोलीं रकुल प्रीत सिंह?

इस दौरान सारा अली खान ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि कोई इंसान माफी जरूर मांग सकता है लेकिन चीटिंग कभी ठीक नहीं मानी जा सकती. वहीं आयुष्मान खुराना ने थोड़ा अलग नजरिया रखते हुए कहा कि अगर किसी को अपनी गलती का सच में पछतावा हो तो माफ करने के बारे में सोचा जा सकता है. इसके बाद रकुल ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि गलती कितनी बड़ी है और क्या वह किसी की आदत बन चुकी है.

एक गलती के लिए पूरी जिंदगी सजा नहीं

बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर कोई सिर्फ एक बार गलती करे तो क्या उसे माफ किया जा सकता है, इस पर रकुल ने कहा कि उन्हें चीटिंग बिल्कुल सही नहीं लगती. हालांकि उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी इंसान से एक बार गलती हो जाए और उसे अपनी गलती का एहसास हो तो जिंदगी इतनी लंबी है कि सिर्फ एक गलती के लिए किसी को हमेशा सजा देना भी सही नहीं है. रकुल ने साथ ही यह भी साफ किया कि वह अपने निजी रिश्ते की बात नहीं कर रही हैं बल्कि सामान्य तौर पर अपनी सोच बता रही हैं.

सारा और आयुष्मान ने भी रखी अपनी राय

इस चर्चा में आयुष्मान खुराना ने कहा कि इंसानों से गलतियां हो जाती हैं और अगर कोई सच में शर्मिंदा हो तो रिश्ते को एक मौका दिया जा सकता है. वहीं सारा अली खान ने कहा कि वह शायद माफ तो कर दें लेकिन उस घटना को कभी भूल नहीं पाएंगी. इस पर रकुल ने जवाब दिया कि अगर कोई माफ करता है तो धीरे धीरे उस बात को भूलना भी जरूरी होता है वरना रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता.