IPL 2026

Raaka में अल्लू अर्जुन की फीस सुनकर चौंक जाएंगे! दीपिका पादुकोण को मिल रहे इतने कम पैसे

दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की फिल्म राका रिलीज से पहले ही चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक्टर्स की फीस में बड़ा अंतर सामने आया है, जिससे इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: डायरेक्टर एटली की आने वाली फिल्म 'राका' अभी से सुर्खियों में छाई हुई है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बना सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन को इस फिल्म के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह फिल्म में तीन अलग अलग किरदार निभाएंगे, जिससे उनकी फीस और भी चर्चा में है.

वहीं दीपिका पादुकोण को करीब 25 करोड़ रुपये मिलने की खबर है. अगर इन आंकड़ों को सही माना जाए, तो यह रकम अल्लू अर्जुन की फीस से लगभग सात गुना कम है. इसके अलावा रश्मिका मंदाना को करीब 5 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है.

क्या फिर शुरू होगी फीस पर बहस?

फिल्म इंडस्ट्री में मेल और फीमेल स्टार्स की फीस को लेकर लंबे समय से बहस होती रही है. 'राका' के इन आंकड़ों के सामने आने के बाद एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा में आ गया है कि क्या आज भी फीमेल स्टार्स को बराबरी का भुगतान नहीं मिल रहा. हालांकि कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि फीस स्टार की मार्केट वैल्यू, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड और फिल्म में उनके रोल के आधार पर तय होती है.

राका का पहला पोस्टर बना चर्चा का केंद्र

हाल ही में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर फिल्म राका का पहला पोस्टर रिलीज किया गया. इस पोस्टर में उनका लुक बेहद अलग और रहस्यमयी नजर आया. चेहरे पर घने बाल और नुकीले दांतों जैसी झलक ने उनके किरदार को और भी दिलचस्प बना दिया है. पोस्टर के साथ मेकर्स ने इशारा दिया कि यह फिल्म एक नई और अनोखी दुनिया दिखाने वाली है.

राका में सिर्फ तीन बड़े स्टार ही नहीं बल्कि और भी कई नामी कलाकार नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा सकती हैं.