पंजाबी सेंसेशन दिलजीत दोसांझ अकसर अपने गाने और कॉन्सर्ट को लेकर खबरों में बने रहते हैं. पिछले कुछ समय से चर्चा थी की सिंगर जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं. अब सिंगर ने खुद इस विचार को पूरी तरह से खारिज करते हुए जवाब दिया है. उन्होंने कहा, 'कदे वी नहीं (कभी नहीं)'. इससे यह साफ हो गया कि राजनीति उनके एजेंडे में नहीं है, क्योंकि उनका काम 'मनोरंजन' करना है.
दिलजीत ने X पर एक पंजाबी अखबार का लेख दोबारा शेयर किया, जिसकी हेडलाइन थी, 'क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब का नया राजनीतिक चेहरा बन सकते हैं? diljitdosanjh' इसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, 'कदे वी नहीं (कभी नहीं)... मेरा काम मनोरंजन करना है... मैं अपने क्षेत्र में बहुत खुश हूं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.'
बता दें की यह खबर तब सामने आई जब 'जागो पंजाब मंच' की कि गई एक अपील माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर वायरल होने लगी थी. यह अपील दिलजीत को संबोधित थी. जिसमें लिखा गया था कि जागो पंजाब... दिलजीत दोसांझ से अपील... हर उस पंजाबी की अंतरात्मा, साहस और बदलाव के लिए एक पुकार, जो अब भी उम्मीद करने का साहस रखता है.
Kadey v Nhi..
Mera Kam Entertainment Karna
Am Very Happy in My Field
Thank You So Much 🙏🏽 https://t.co/VWMAC8d98q— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) May 9, 2026Also Read
- 'साल में 2 फिल्मों से आप स्टार नहीं बन जाते', किन लोगों पर निशाना साध रही हैं अमीषा पटेल? X पर लगाई क्लास
- बॉलीवुड डेब्यू करते ही साई पल्लवी का करियर हुआ भुस! एक फ्लॉप फिल्म ने 11 सालों की मेहनत पर फेरा पानी
- रिलीज से पहले ही डायरेक्टर से लेकर हीरो की हुई मौत! बॉलीवुड की इस फिल्म को मिला 'मनहूसियत' का टैग
इसमें कुछ चीजें और थी जैसे कि, 'वह जख्म जो कभी नहीं भरेगा: पंजाब सरकार का पतन. एक ऐसा समाज जो अपनी बुनियाद से ही टूट रहा है. सांप्रदायिक खतरा: एक ऐसा वायरस जिसे राजनीति से दूर रहने वाले लोग भी नजरअंदाज नहीं कर सकते. फौजी फैक्टर: जब सेवा ही नागरिकता बन जाती है.'
काम की बात करें तो, दिलजीत को आखिरी बार 'बॉर्डर 2' में देखा गया था. यह जे.पी. दत्ता की 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी इस फिल्म में सनी देओल भी अहम किरदार में दिखाई दिए थे इसके साथ ही उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों की एक बड़ी टीम भी शामिल है. मेन फिमेल लीड की बात करें तो इस फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी नजर आई थीं.
इसके साथ ही बात दें की फिलहाल, वह इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म बायोपिक ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद अली के साथ दिलजीत का दूसरा कोलैबोरेशन है.