ऑस्कर 2026 में स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के 'फ्री फ्लिस्तीन' नारे पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन वायरल; Video
जेवियर बार्डेम ने अवॉर्ड की घोषणा से पहले सीधे कहा, 'No to war and Free Palestine' उन्होंने अपने टक्सीडो पर 'No to War' और फिलिस्तीन समर्थन वाला पिन भी लगाया था. यह बयान ऐसे समय में आया जब दुनिया में युद्ध और संघर्ष के मुद्दे गर्म हैं. दर्शकों की तालियों से साफ था कि कई लोग उनके इस स्टैंड से सहमत थे.
मुंबई: 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक राजनीतिक पल ने सबका ध्यान खींच लिया. स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम ने स्टेज पर शांति की अपील करते हुए 'No to war and Free Palestine' कहा. यह पल तब आया जब वह प्रियंका चोपड़ा के साथ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड पेश कर रहे थे. डॉल्बी थिएटर में मौजूद दर्शकों ने इस बयान पर जोरदार तालियां बजाईं.
जेवियर के 'फ्री फ्लिस्तीन' नारे पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन वायरल
जेवियर बार्डेम ने अवॉर्ड की घोषणा से पहले सीधे कहा, 'No to war and Free Palestine' उन्होंने अपने टक्सीडो पर 'No to War' और फिलिस्तीन समर्थन वाला पिन भी लगाया था. यह बयान ऐसे समय में आया जब दुनिया में युद्ध और संघर्ष के मुद्दे गर्म हैं. दर्शकों की तालियों से साफ था कि कई लोग उनके इस स्टैंड से सहमत थे. प्रियंका चोपड़ा, जो निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर पहुंची थीं, जेवियर के बगल में खड़ी थीं. जब जेवियर ने यह बात कही, तो प्रियंका ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाया.
उन्होंने कोई शब्द नहीं बोला और चुपचाप खड़ी रहीं. वीडियो क्लिप्स में दिख रहा है कि वे शांत और सहज बनी रहीं, लेकिन कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया. सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी इस प्रतिक्रिया को 'असहज' या 'न्यूट्रल' बता रहे हैं, जबकि कई ने इसे सामान्य माना. प्रियंका ने बाद में इस पर कोई कमेंट नहीं किया. यह ऑस्कर समारोह काफी राजनीतिक रहा.
प्रियंका ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी पेश की
जिमी किमेल के होस्टिंग में भी कुछ जोक्स थे, लेकिन जेवियर का यह बयान सबसे ज्यादा चर्चित रहा. प्रियंका ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी पेश की, जो ग्लोबल सिनेमा को सम्मान देती है. भारतीय फैंस खुश थे कि प्रियंका स्टेज पर थीं और बॉलीवुड का नाम रोशन किया. इसके अलावा ऑस्कर 2026 में एक और बात सुर्खियों में आई. लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र का नाम 'In Memoriam' लिस्ट में शामिल था, लेकिन टीवी पर दिखाए गए सेगमेंट में उनका जिक्र नहीं हुआ.
ऑस्कर की ऑफिशियल वेबसाइट पर विस्तृत लिस्ट में धर्मेंद्र, मनोज कुमार समेत कई भारतीय सितारों को जगह मिली, लेकिन मुख्य ब्रॉडकास्ट में नहीं. फैंस नाराज हुए और बोले कि यह मुख्य रूप से हॉलीवुड शो है. कुल मिलाकर 98वें ऑस्कर में फिल्मों के साथ-साथ राजनीति और भावनाओं का मिश्रण देखने को मिला. जेवियर बार्डेम का बयान और प्रियंका की शांत प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.