ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पति निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा की शानदार एंट्री, आउटफिट में यूं दिए देसी गर्ल ने पोज

प्रियंका ने बुल्गारी का Serpenti Illusio हाई ज्वेलरी नेकलेस पहना, जो उनकी सबसे खास एक्सेसरी थी. यह नेकलेस बनाने में 1300 घंटे से ज्यादा लगे थे. इसमें 235 एलिमेंट्स हैं, सेंटर में 14-कैरेट मैडागास्कर सफायर लगा है, जिसके चारों ओर डायमंड्स, इमराल्ड्स और ओनिक्स की सेटिंग है.

x
Antima Pal

मुंबई: 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी ग्लैमरस एंट्री से सबका दिल जीत लिया. भारतीय मूल की ग्लोबल स्टार प्रियंका अपने पति निक जोनस का हाथ थामे डॉल्बी थिएटर पहुंचीं. दोनों ने साथ में पोज दिए और पैपराजी के साथ प्यारे पल शेयर किए, जिससे यह जोड़ी सबसे स्टाइलिश लग रही थी. 

प्रियंका ने कस्टम डिजाइन वाला व्हाइट गाउन पहना था, जो डायर का था। यह स्ट्रैपलेस गाउन था, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन, रुच्ड वेस्टलाइन और ड्रामैटिक हाई स्लिट थी. स्कर्ट में ब्लैक-एंड-व्हाइट रफल्स और फेदर-लाइक डिटेलिंग दी गई थी, जो ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर का फील दे रही थी. गाउन की यह डिजाइन क्लासिक और बोल्ड दोनों थी. प्रियंका ने इसे पॉइंटेड ब्लैक हील्स के साथ कंप्लीट किया. उनके बाल ओपन और स्लीक स्टाइल में थे, जो पुराने दौर की हॉलीवुड स्टाइल से मैच कर रहे थे. मेकअप में ग्लोइंग स्किन, न्यूड-कोरल लिप्स और परफेक्ट लुक था.

प्रियंका इस बार अवॉर्ड प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुईं. उन्होंने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी पेश की. रेड कार्पेट पर उनकी यह एंट्री भारतीय फैंस के लिए गर्व की बात थी. कई लोगों ने उनकी स्टाइल को बेस्ट बताया, जबकि कुछ ने गाउन को 'डल' कहा, लेकिन ओवरऑल लुक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. यह ऑस्कर नाइट प्रियंका के लिए खास रही, जहां फैशन, ग्लैमर और प्यार का परफेक्ट मिक्स देखने को मिला.