menu-icon
India Daily

कितने रईस हैं प्रणित मोरे? एक शो से करते हैं करोड़ों की कमाई, 370 रुपये की बिरयानी विवाद के बीच जानें नेटवर्थ

प्रणित मोरे इन दिनों '₹370 बिरयानी' विवाद में बुरी तरह फंस गए हैं. गुरुग्राम में हुए उनके लाइव शो का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर जमकर आलोचना हो रही है. इस बीच लोगों की दिलचस्पी अब उनकी कमाई और नेटवर्थ को लेकर बढ़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रणित मोरे की कुल नेटवर्थ 4 करोड़ से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.

antima
Edited By: Antima Pal
कितने रईस हैं प्रणित मोरे? एक शो से करते हैं करोड़ों की कमाई, 370 रुपये की बिरयानी विवाद के बीच जानें नेटवर्थ
Courtesy: X

Pranit More Networth: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों '₹370 बिरयानी' विवाद में बुरी तरह फंस गए हैं. गुरुग्राम में हुए उनके लाइव शो का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर जमकर आलोचना हो रही है. विवाद इतना बढ़ गया कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया. 

इस बीच लोगों की दिलचस्पी अब उनकी कमाई और नेटवर्थ को लेकर बढ़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रणित मोरे की कुल नेटवर्थ 4 करोड़ से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. स्टैंड-अप कॉमेडी, लाइव शोज, कॉर्पोरेट इवेंट्स और सोशल मीडिया से उन्होंने यह संपत्ति बनाई है. पिछले कुछ सालों में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी, जिसकी वजह से वे अच्छी-खासी कमाई कर रहे थे.

एक शो से कितनी कमाई?

प्रणित मोरे एक लाइव शो या इवेंट के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं. यह रकम शो के शहर, वेन्यू और आयोजक के हिसाब से बदल सकती है. बड़े शहरों के टॉप वेन्यू या कॉर्पोरेट इवेंट में उनकी फीस और भी बढ़ जाती है. इसके अलावा यूट्यूब, इंस्टाग्राम रील्स और स्पॉन्सरशिप से भी उन्हें अच्छी आय होती है.

क्या है पूरा विवाद?

विवाद प्रणित मोरे के गुरुग्राम शो के दौरान हुआ. शो में मौजूद हिमांशु जंगड़ा नाम के युवक ने अपनी डेट वाली कहानी सुनाई, जिसमें उसने ₹370 की चिकन बिरयानी का जिक्र किया और लड़की से पैसे वसूलने की बात कही. यह कमेंट सुनकर ऑडियंस हंस पड़ी, लेकिन कई लोगों को यह आपत्तिजनक लगा. प्रणित मोरे उस समय क्राउड वर्क कर रहे थे और उन्होंने हिमांशु को रोके बिना हंसते हुए आगे बढ़ाया.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारी आलोचना हुई. हिमांशु की नौकरी चली गई और प्रणित मोरे पर भी कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई. प्रणित ने बाद में माफी भी मांगी और कहा कि वे carried away हो गए थे. विवाद के चलते अब उनके आने वाले शोज प्रभावित हो सकते हैं. कई लोग उनके शो बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं. प्रणित मोरे ने पिछले सालों में मेहनत से नाम कमाया था. अब देखना होगा कि इस विवाद से उबरकर वे कितनी जल्दी वापसी करते हैं.