menu-icon
India Daily

'मैं उस लड़के को रोक सकता था...', '₹370 बिरयानी' विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी; Video

कुछ दिन पहले वायरल हुए इस वीडियो में हिमांशु जंगड़ा ने ₹370 वाली बिरयानी और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक बातें कहीं थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की खूब आलोचना हुई. यहां तक कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अस्थायी रोक लग गई थी.

antima
Edited By: Antima Pal
'मैं उस लड़के को रोक सकता था...', '₹370 बिरयानी' विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी; Video
Courtesy: X

Rs 370 biryani Row: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने गुरुग्राम में हुए विवादित शो के बाद आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. हिमांशु जांगड़ा  नाम के 22 वर्षीय युवक द्वारा शो के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर भारी बवाल के बाद प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी है. 

'₹370 बिरयानी' विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी

उन्होंने खुद स्वीकार किया कि भीड़ के साथ इंटरैक्ट करते समय उनका जजमेंट गलत हो गया. शनिवार, 13 जून को प्रणित मोरे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'आप सबने मेरा क्राउड वर्क वाला वीडियो देखा होगा, जिसके लिए मुझे काफी नफरत मिल रही है. मुझे लगता है कि मैं ये हेट डिजर्व भी करता हूं.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

उन्होंने आगे बताया कि जब वो हिमांशु से क्राउड वर्क कर रहे थे तो उसने कई derogatory कमेंट्स किए, लेकिन पूरा ऑडियंस उन पर हंस रहा था. मैं भी carried away हो गया और मुझसे lapse in judgement हो गया.' प्रणित मोरे ने साफ शब्दों में अपनी गलती मानी.

'मैं उस लड़के को रोक सकता था...'

उन्होंने कहा- 'ये मेरी काफी बड़ी गलती थी. मैं उस लड़के को रोक सकता था, उस पर स्टैंड ले सकता था, लेकिन मैंने नहीं किया. मैंने उसे प्लेटफॉर्म दे दिया.' कॉमेडियन ने उन सभी लोगों से माफी मांगी जिन्हें इस घटना से ठेस पहुंची. 'जिनको भी इस वजह से hurt हुआ है, उन सबसे मैं माफी मांगना चाहता हूं. जो भी लीगल प्रोसीडिंग्स मेरे खिलाफ हो रही हैं, उसके लिए मैं अथॉरिटीज के साथ पूरा कोऑपरेट कर रहा हूं.' 

'प्लीज मुझे एक चांस दो'

प्रणित मोरे ने दर्शकों से एक मौका देने की अपील भी की. उन्होंने कहा- 'प्लीज मुझे एक चांस दो, मैं बेहतर इंसान बनकर दिखाऊंगा.' उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरा विवाद उनके लिए एक बड़ी सीख बन गया है. अब वे खुद पर काम कर रहे हैं और अपने कंटेंट को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे हैं. आने वाले शोज में लोग बदलाव महसूस करेंगे, ऐसा उन्होंने भरोसा दिलाया.

बता दें कि कुछ दिन पहले वायरल हुए इस वीडियो में हिमांशु जंगड़ा ने ₹370 वाली बिरयानी और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक बातें कहीं थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की खूब आलोचना हुई. यहां तक कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अस्थायी रोक लग गई थी. अब प्रणित मोरे की इस माफी वाले वीडियो के बाद फैंस और नेटिजन्स दोनों तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.