US Israel Iran War

धुरंधर 2 की तारीफ पर क्यों भड़के प्रकाश राज? अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर पर कसा तंज!

धुरंधर द रिवेंज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. जहां साउथ के बड़े सितारों ने फिल्म की जमकर तारीफ की, वहीं प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए नई बहस छेड़ दी है.

India Daily
Babli Rautela

मुंबई: डायरेक्टर आदित्य धर की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज से पहले ही चर्चा में है. लेकिन अब यह फिल्म केवल कहानी या स्टारकास्ट की वजह से नहीं, बल्कि विवादों के चलते सुर्खियों में है. साउथ के बड़े सितारों जैसे अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, राम चरण और महेश बाबू ने फिल्म की खुलकर तारीफ की है. वहीं इस तारीफ पर साउथ के मेगा स्टार प्रकाश राज ने ऐसा तंज कसा कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पुराना गाना अभी न जाओ छोड़कर बजता नजर आ रहा है. इस गाने के साथ उन्होंने लिखा कि वह धुरंधर से दूर हैं. उनका यह पोस्ट सीधा फिल्म पर निशाना माना जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा कि कर्ज चुकाने के संकेत अब दक्षिण में भी दिख रहे हैं. उनकी इस टिप्पणी को कई लोग साउथ स्टार्स की तारीफ पर तंज के रूप में देख रहे हैं.

फिल्म पर किसने लगाया प्रोपेगैंडा का आरोप

धुरंधर द रिवेंज को लेकर विवाद यहीं नहीं रुका. फिल्म पर राजनीतिक प्रोपेगैंडा होने के आरोप भी लगने लगे हैं. प्रकाश राज की टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब इस मुद्दे पर बहस तेज हो चुकी है. कई लोग फिल्म को एक खास विचारधारा से जोड़कर देख रहे हैं.

इस विवाद में यूट्यूबर ध्रुव राठी का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म में प्रोपेगैंडा साफ नजर आता है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि पहले फिल्म में यह चीज हल्के रूप में थी, लेकिन इस बार यह ज्यादा खुलकर सामने आई है. उनकी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर नई बहस को जन्म दे दिया है.