'खूब पैसे कमा रहा हूं, मेरे पास काम ही काम है', धोनी-अनुष्का के साथ काम करने वाला एक्टर बना पोर्न स्टार

मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बने शेक्सपियर त्रिपाठी आज अपने काम से न केवल खुश हैं बल्कि मोटा पैसा भी कमा रहे हैं.

@cockyshakespeare
Sagar Bhardwaj

हजारों-लाखों लोग हर साल बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ चुनिंदा ही लोग होते हैं जिनकी किस्मत चमकती है. बाकी या तो ताउम्र संघर्ष करते रहते हैं या वापस लौट जाते हैं.

आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं. जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमानी चाही लेकिन उन्हें निशाना ही हाथ लगी.  लेकिन उनकी कहानी यहां से खत्म नहीं होती बल्कि शुरू होती. यह शख्स निराश होकर वापस नहीं लौटा. वह एक्टर जरूर बना लेकिन बॉलीवुड में नहीं पॉर्न इंडस्ट्री में.

हम बात कर रहे हैं शेक्सपियर त्रिपाठी की. मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बने शेक्सपियर आज अपने काम से न केवल खुश हैं बल्कि मोटा पैसा भी कमा रहे हैं.


एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर और जिंदगी को लेकर बात की. शेक्सपियर बताते हैं कि उन्होंने 18 साल की उम्र से काम करना शुरू किया और बहुत सारे विज्ञापनों में काम किया. फिर टीवी में आया और शार्ट फिल्म भी की. उन्होंने कहा कि उनकी शादी अभी भी बाकी है.

ऑडिशन देकर थक गया था

शेक्सपियर कहते हैं कि एक वक्त था जब उनके पास काम नहीं था. वो कहते हैं, 'मैं ऑडिशन दे-देकर थक गया था, फिर लॉकडाउन आ गया और मुझे रिवीलिंग सीरीज ऑफर हुई और इस तरह मैंने ओटीटी में काम करना शुरू किया.'

आज अच्छे पैसे कमा रहा हूं

शेक्सपियर कहते हैं कि मैं अपने बदलाव से बेहद खुश हूं. वो कहते हैं कि हर हफ्ते मेरे लगभग 2-3 शूट होते हैं. मैं अच्छा पैसा कमा रहा हूं और अपनी करियर चॉइस से खुश हूं. वह कहते हैं मैं इस इंडस्ट्री में खूब पैसा कमा रहा हूं लेकिन मेरे दोस्त जो एक्टर-मॉडल हैं वो आज भी स्ट्रगल कर रहे हैं. उन्हें अब तक कोई अच्छा रोल नहीं मिला है.

अपने टेलीविजन एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए शेक्सपियर कहते हैं कि मैंने कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली थी लेकिन मेरे पास थिएटर का अनुभव था. हालांकि शूट के समय लोग मुझसे बदतमीजी से बात करते थे लेकिन मैंने कभी इन चीजों का बुरा नहीं माना.

धोनी और अनुष्का के साथ किया काम

शेक्सपियर कहते हैं कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा जैसे सेलिब्रिटीज के साथ काम किया लेकिन उसके बावजूद उन्हें एक्टिंग में कोई खास मुकाम नहीं मिला. हालांकि अब उनके पास जो है उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी.