Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

किडनैपिंग के बाद हुई थी हत्या, अब साउथ के सुपरस्टार दर्शन मर्डर केस में हो गए गिरफ्तार

कन्नड़ के फेमस अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने हत्या के मामले में हिरासत में ले लिया है. एक्टर के ऊपर रेणुकास्वामी नाम के युवक की हत्या का आरोप है.

Social Media
India Daily Live

Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ के फेमस अभिनेता दर्शन थुगुदीपा एक मुश्किल में फंस गए हैं. एक्टर को मंगलवार को बेंगलुरु शहर की पुलिस ने हत्या के मामले में हिरासत में ले लिया है. इस मामले में एक्टर के अलावा 9 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, चित्तदुर्गा शहर के रहने वाले रेणुकास्वामी नाम के युवक की हत्या के मामले में इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अब इस खबर के आने के बाद एक्टर के फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं. 

मृतक रेणुकास्वामी जो कि चितादुर्ग में एक मेडिकल दुकान में काम करता था और हाल ही में इसकी शादी हुई थी. शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने एक्टर के अरेस्ट होने की खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि, "पीड़ित की पहचान चित्रदुर्ग निवासी 33 वर्षीय एस रेणुकास्वामी के रूप में हुई है. शव शहर के पश्चिमी इलाके कामाक्षीपाल्या में नाले से बरामद किया गया है."

अभिनेता दर्शन थुगुदीपा हुए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मृतक को पहले किडनैप किया गया था फिर उसकी हत्या कर उसको नाले में फेंक दिया गया. मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान थे. अब पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है. आपको बता दें कि हत्या में शामिल एक आरोपी ने एक्टर दर्शन थुगुदीपा का नाम लिया. इसको ध्यान रखते हुए ही पुलिस ने एक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की.

ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता हत्या तक आरोपी के संपर्क में थे. हालांकि, पुलिस को अभी कुछ ठोस सुराग नहीं मिले है लेकिन इसकी ही खोज में जुटी हुई है. एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने साल 2006 में आई दाता, 2009 में अभय, और 2019 में यजमान, कुरूक्षेत्र और ओडेया जैसी फिल्मों में काम किया है.