IPL 2026

'मुझे गाली मत दो यार...', पूनम पांडे हुईं भावुक, 14 सालों से शोबिज में रहने के बाद एक्ट्रेस का छलका दर्द; Video

वीडियो में पूनम पांडे भावुक स्वर में कहती दिख रही हैं- 'मैं थोड़ा इमोशनल फील कर रही थी, इसलिए सोचा आपसे एक छोटी सी रिक्वेस्ट कर लूं. मैं इतना नहीं सह पा रही हूं. मैं भी इंसान हूं. मैं इस इंडस्ट्री में 14 साल पहले आई थी. तब काम मांगने आई थी, आज भी काम ढूंढ रही हूं. मैं खुद को इतना पुश करती हूं कि लोग मुझे नोटिस करें और काम दें. मैं थिएटर करती हूं.'

x
Antima Pal

Poonam Pandey Emotional: बॉलीवुड और ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित अभिनेत्री पूनम पांडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी मजबूरियों और लगातार हो रहे ट्रोलिंग-आलोचना के बारे में खुलकर बात की. 14 साल से शोबिज में होने के बावजूद काम की तलाश में अभी भी जूझ रही पूनम ने फैंस से अपील की कि बिना उनकी कहानी जाने उन्हें गाली न दें.

इमोशनल हुईं पूनम पांडे

वीडियो में पूनम भावुक स्वर में कहती दिख रही हैं- 'मैं थोड़ा इमोशनल फील कर रही थी, इसलिए सोचा आपसे एक छोटी सी रिक्वेस्ट कर लूं. मैं इतना नहीं सह पा रही हूं. मैं भी इंसान हूं. मैं इस इंडस्ट्री में 14 साल पहले आई थी. तब काम मांगने आई थी, आज भी काम ढूंढ रही हूं. मैं खुद को इतना पुश करती हूं कि लोग मुझे नोटिस करें और काम दें. मैं थिएटर करती हूं.'

उन्होंने आगे कहा- 'मैं अपनी लिमिट तक कोशिश कर रही हूं. बस जज मत कीजिए. अगर आपको मेरी बैकस्टोरी नहीं पता तो कम से कम गाली मत दीजिए यार. मैंने कभी किसी को गाली नहीं दी, मुझे भी गाली न दीजिए. मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं...'

पूनम पांडे लंबे समय से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. वे बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि लोग उनकी पूरी कहानी जाने बिना उन्हें जज कर देते हैं, जो उन्हें बहुत दुखी करता है.

पर्सनल लाइफ का दर्द भी साझा किया

पूनम पांडे का साल 2020 में सम बॉम्बे के साथ विवाह हुआ था. लेकिन शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली. हनीमून के दौरान गोवा में सम पर पूनम पर मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ के आरोप लगे थे. उस समय पूनम को चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था. इसके बाद दोनों अलग हो गए.

14 साल लंबे करियर में पूनम कई वेब सीरीज, आइटम सॉन्ग और रियलिटी शो में नजर आईं. लेकिन मुख्य भूमिकाओं में अभी भी संघर्ष करना पड़ रहा है. थिएटर के जरिए खुद को साबित करने की कोशिश कर रही हैं. पूनम की इस भावुक अपील पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.