कंडोम का वो एड जिसने पूजा बेदी को बना दिया स्टार, दूरदर्शन ने लगा दिया था बैन; जानें कौन था एक्टर

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने फिल्मों से ज्यादा अपनी बेबाकी और विवादों से सुर्खियां बटोरीं. 90 के दशक में अपने एक बोल्ड ऐड की वजह से ये एक्ट्रेस रातों रात पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: पूजा बेदी का जन्म 11 मई 1970 को हुआ था. वह मशहूर एक्ट्रेस कबीर बेदी की बेटी हैं. स्टार परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद पूजा ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की. उन्होंने महज 18 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. उस दौर में पूजा का बोल्ड अंदाज लोगों के लिए बिल्कुल नया था. उनकी तस्वीरें मैगजीन और अखबारों में खूब छपती थीं. धीरे धीरे वह ग्लैमर इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा बन गईं.

साल 1991 में पूजा बेदी ने मॉडल मार्क रॉबिन्सन के साथ एक कॉन्डम ऐड किया था. उस समय यह ऐड इतना ज्यादा बोल्ड माना गया कि पूरे देश में इसकी चर्चा शुरू हो गई. इस ऐड में पूजा और मार्क को शॉवर के नीचे दिखाया गया था. टीवी पर इस तरह का सीन उस दौर में बहुत ज्यादा माना जाता था. यही वजह रही कि दूरदर्शन ने इस ऐड पर बैन लगा दिया. हालांकि बैन लगने के बावजूद पूजा बेदी रातों रात सुर्खियों में छा गईं.

फिल्मों से ज्यादा ऐड से बटोरीं सुर्खियां

बता दें की ऐड और मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद पूजा ने बॉलीवुड में कदम रखा. उन्होंने 1991 में फिल्म विषकन्या से डेब्यू किया. इसके बाद वह जो जीता वहीं सिकंदर में भी नजर आईं. इस फिल्म में उनका किरदार लोगों को पसंद भी आया. हालांकि इसके बावजूद उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा और सफल नहीं बन पाया. उन्होंने लुटेरे, आतंक ही आतंक जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन वह खुद को बॉलीवुड में बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर साबित नहीं कर पाई.

पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रही पूजा बेदी

पूजा बेदी की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है. कम उम्र में ही उनका नाम एक्टर आदित्य पंचोली के साथ जुड़ गया था. दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था. बाद में आदित्य पंचोली पर उनकी नाबालिग नौकर के साथ रेप करने का आरोप लगा. हालांकि पूजा ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन इसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया.

साल 2016 में पूजा बेदी उस समय फिर चर्चा में आ गईं जब उनके पिता कबीर बेदी ने खुद से काफी छोटी परवीन दोसांझ से शादी की थी. इस शादी में पूजा और उनकी मां शामिल नहीं हुईं. इतना ही नहीं पूजा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसने विवाद खड़ा कर दिया. हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक मामला चर्चा में आ चुका था.