menu-icon
India Daily

रणवीर सिंह ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात, नागपुर दौरे पर चर्चा का विषय बनी 'धुरंधर 2’

रणवीर सिंह अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद जामनगर से नागपुर गए थे. नागपुर में उनका पूरा दौरा लगभग चार घंटे का रहा. इस दौरान उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मृति मंदिर में भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

antima
Edited By: Antima Pal
रणवीर सिंह ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात, नागपुर दौरे पर चर्चा का विषय बनी 'धुरंधर 2’
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता का मजा ले रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है. इसी सफलता के बीच रणवीर सिंह ने एक खास मुलाकात की है, जो सोशल मीडिया और न्यूज में तेजी से वायरल हो रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे. वहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय में आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की. यह मुलाकात काफी प्राइवेट रखी गई थी और करीब एक से डेढ़ घंटे तक चली.

रणवीर सिंह अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद जामनगर से नागपुर गए थे. नागपुर में उनका पूरा दौरा लगभग चार घंटे का रहा. इस दौरान उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मृति मंदिर में भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुलाकात में क्या बातें हुईं?

सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह और मोहन भागवत के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. खासतौर पर धुरंधर 2 फिल्म को लेकर बातचीत हुई. मोहन भागवत ने रणवीर सिंह की अदाकारी की तारीफ की और फिल्म की सराहना की. साथ ही उन्होंने संघ के कामकाज और सेवा कार्यों के बारे में रणवीर को जानकारी दी. 

यह मुलाकात एक सौजन्य भेंट के रूप में बताई जा रही है. संघ की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन खबरें तेजी से फैल रही हैं. 

फिल्म की सफलता और रणवीर का स्टाइल

धुरंधर 2 रिलीज के बाद रणवीर सिंह की लोकप्रियता एक बार फिर चरम पर है. फिल्म में उनके एक्शन, डायलॉग डिलीवरी और परफॉर्मेंस को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने अब तक सैकड़ों करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसे ब्लॉकबस्टर हिट माना जा रहा है. रणवीर सिंह हमेशा से अलग-अलग तरह के रोल करने और अपनी यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. 

अब इस मुलाकात ने फैंस और मीडिया में काफी उत्सुकता बढ़ा दी है. कई लोग इसे फिल्म की सफलता से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे अभिनेता की जिज्ञासा और नए अनुभव से जोड़ रहे हैं. रणवीर सिंह के फैंस इस खबर पर काफी रिएक्ट कर रहे हैं. 

कुछ फैंस कह रहे हैं कि रणवीर हमेशा नई चीजें सीखने और समझने के लिए आगे रहते हैं. अभी यह साफ नहीं है कि इस मुलाकात का कोई खास उद्देश्य था या यह सिर्फ एक साधारण भेंट थी. लेकिन बॉलीवुड और रणवीर सिंह के करियर में यह एक दिलचस्प मोड़ जरूर साबित हो रहा है. फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह का यह नागपुर दौरा उनके फैंस के लिए एक नई बातचीत का विषय बन गया है.