Peddy Box Office Collection Day 2: दूसरे ही दिन मुंह के बल गिरी राम चरण की 'पेद्दी'! बॉक्स ऑफिस पर कमाए बस इतने नोट
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' ने शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरावट दर्ज की है. फिल्म ने दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये की कमाई की.
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है. फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है. लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. इसके बावजूद फिल्म अभी भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और वीकेंड से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. बुची बाबू सना की डायरेक्टेड इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी अहम किरदार में हैं. बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट के कारण फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था.
'पेद्दी' की पहले दिन की कमाई
'पेद्दी' ने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इससे पहले फिल्म के पेड प्रिव्यू भी आयोजित किए गए थे, जिनसे 18.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. फिल्म की ओपनिंग ने यह संकेत दिया कि दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता थी. राम चरण की स्टार पावर और फिल्म के बड़े पैमाने पर प्रचार का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दिया.
दूसरे दिन आई कमाई में गिरावट
शानदार शुरुआत के बाद फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को भारत में सभी भाषाओं में 26.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. हालांकि यह आंकड़ा किसी भी सामान्य फिल्म के लिए काफी अच्छा माना जाएगा, लेकिन पहले दिन की तुलना में इसमें कमी देखने को मिली. फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले हैं, जिसका असर दूसरे दिन की कमाई पर देखने को मिला.
Also Read
- राम चरण की 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के रोल पर लगातार बढ़ रहा बवाल! डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने मांगी माफी, जानें क्या कहा?
- इस दिन से आ रहा है समय रैना का India's Got Latent का दूसरा सीजन! कॉमेडियन के एक जवाब ने बढ़ाई हलचल
- Sunil Dutt Birthday: 113 मिनट तक पर्दे पर दिखा सिर्फ एक ही चेहरा, 62 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पाया सुनील दत्त का रिकॉर्ड
पहले दिन और दूसरे दिन की कमाई को मिलाकर 'पेद्दी' का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में मजबूत पकड़ बनाई हुई है. अब फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए बहुत कम दूरी तय करनी है. उम्मीद की जा रही है कि शनिवार की कमाई के साथ यह उपलब्धि आसानी से हासिल हो जाएगी.