Commonwealth Games 2026

Peddi X Review: कैसी है राम चरण-जान्हवी कपूर की 'पेद्दी'? थिएटर जाने से पहले जान लें लोगों की राय

लंबे समय से चर्चा में रही 'पेद्दी' आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगी हैं. अधिकतर दर्शक राम चरण के काम की तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के सीन को सहारा जा रहा है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मोस्टअवेटेडफिल्म 'पेद्दी' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था. सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वाले दर्शक अपने अनुभव साझा कर रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा था. ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी. अब फिल्म रिलीज होने के बाद लोग इसकी कहानी, अभिनय और तकनीकी पक्षों पर खुलकर अपनी राय दे रहे हैं.

कैसी है राम चरण की फिल्म 'पेद्दी'?

सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने फिल्म को एक मनोरंजक कमर्शियल एंटरटेनर बताया है. कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी भले ही पारंपरिक ढांचे पर आधारित हो, लेकिन इसके कई सीन भावनात्मक रूप से दर्शकों को जोड़ने में सफल रहते हैं. खास तौर पर इंटरवल से पहले और उसके बाद के कुछ हिस्सों को दर्शकों ने फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष बताया है. राम चरण की परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. कई लोगों ने कहा कि एक्टर ने अपने किरदार को पूरी ऊर्जा और ईमानदारी के साथ निभाया है. फिल्म में उनके भावनात्मक और एक्शन सीन की खास रूप से सराहना की जा रही है. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने उन्हें फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है.


फिल्म के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर की भी खूब चर्चा हो रही है. संगीतकार A. R. Rahman के काम को दर्शकों ने शानदार बताया है. कई लोगों का कहना है कि फिल्म के भावनात्मक और रोमांचक दृश्यों को संगीत ने और अधिक प्रभावशाली बना दिया है.

हालांकि कुछ दर्शकों ने फिल्म के दूसरे हिस्से में थोड़ी धीमी गति की शिकायत भी की है. कुछ समीक्षकों का मानना है कि कुछ दृश्य अपेक्षा से अधिक लंबे महसूस होते हैं. इसके अलावा कुछ तकनीकी पहलुओं और ग्राफिक्स को लेकर भी मिले जुले रिएक्शन सामने आए हैं. फिर भी अधिकांश दर्शकों का मानना है कि फिल्म कुल मिलाकर मनोरंजन करने में सफल रहती है.