IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

पंचायत 3 में बदलने वाली हैं ये 5 चीजें, दिमाग लगाकर ही समझ आएंगे ये बदलाव

28 मई को इसका panchayat 3 आने वाला है. पंचायत 3 का शानदार ट्रेलर सामने आ चुका है. सीरीज में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता आपको फुलेरा गांव में दिखने वाले हैं.

India Daily Live

Panchayat Season 3: 'जिसका मुझे था इंतजार वो घड़ी आ गई..' अब आप सोच रहे होंगे हम ये गाने के बोल क्यों बोल रहे हैं. दरअसल, 28 मई का हर किसी को इंतजार है, इस दिन फुलेरा गांव में रौनक दिखने वाली है. जी हां अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. जी हां, हम पंचायत वेब सीरीज की बात कर रहे हैं जिसके दो पार्ट अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आ चुके है. इन दोनों पार्ट ने लोगों को काफी एंटरटेन किया है.

अब 28 मई को इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है. पंचायत 3 का शानदार ट्रेलर सामने आ चुका है. सीरीज में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता आपको फुलेरा गांव में दिखने वाले हैं. साथ ही इन तीनों को देख आप काफी एन्जॉय करने वाले हैं. ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि दोनों सीजन से इस बार पंचायत-3 में क्या नया दिखने वाला है तो चलिए जानते हैं.


फुलेरा का नया सचिव

अगर आपने ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर (panchayat season 3)देखा है तो इसमें दिखाया गया कि पिछले सीजन में सेक्रेटरी का ट्रांसफर होता है और फुलेरा गांव को एक नया सचिव मिलता है. वह प्रधानजी को फोन करता है लेकिन वह फोन नहीं उठाते है जिसके बाद फिर से अभिषेक त्रिपाठी ही गांव के सचिव बनते हैं.

रिंकी और सचिव का रोमांस

वहीं दूसरी ओर प्रधान की बेटी रिंकी और सचिव जी की प्रेम कहानी भी आपको देखने को मिलेगी. दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिल रहे हैं ताकि गांव वालों को उनके मिलने की भनक न हो.

आवास योजना की गड़बड़ी

वहीं इस बार फुलेरा गांव वालों के लिए पीएम आवास योजना लाई गई है. लेकिन 'बनराकस' जी को इसमें से भ्रष्टाचार की बू आ रही है और वो इस कारण सचिव जी और प्रधान जी को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाले हैं. 

विधायक से समझौता और झमाझम फायरिंग

ट्रेलर में ये भी देखने को मिला कि फुलेरा में सड़क बनने पर बनराकस को आपत्ति होती है, जिसके कारण उसके और प्रधान के बीच बहस हो जाती है और विधायक के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचता है, प्रधान जी, सचिव जी से विधायक के साथ समझौता करने के लिए बोलते हैं लेकिन प्रधान जी को ये मंजूर नहीं होता है. पंचायत -3 में इस बार आपको इस बार काफी लड़ाई भी देखने को मिलेगी. इस बार इसमें झमाझम फायरिंग होने वाली है.