IPL 2026

पलाश मुछाल मुसीबत में! स्मृति मंधाना के एक्स-मंगेतर पर SC/ST एक्ट का केस; जानें क्या है पूरा मामला?

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना का रिश्ता पहले काफी चर्चा में रहा था. दोनों की सगाई हो चुकी थी और नवंबर 2025 में सांगली में शादी तय थी. लेकिन अचानक शादी रद्द हो गई. दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग होने की जानकारी दी थी. अलग होने की वजह उन्होंने कभी सार्वजनिक नहीं की, जिससे फैंस को काफी हैरानी हुई थी.

x
Antima Pal

मुंबई: क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना के एक्स मंगेतर पलाश मुछाल इन दिनों बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. महाराष्ट्र के सांगली में उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज हो गया है. यह खबर सामने आते ही क्रिकेट और मनोरंजन जगत में चर्चा तेज हो गई है.

सांगली के विज्ञान प्रकाश माने नाम के व्यक्ति ने पलाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. विज्ञान को स्मृति मंधाना का बचपन का दोस्त बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक 22 नवंबर को सांगली-अष्टा रोड पर स्थित एक टोल प्लाजा पर दोनों के बीच बहस हुई. इस बहस के दौरान पलाश पर जाति संबंधी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. पुलिस ने SC/ST एक्ट की धारा 3(1) के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है.

मामला पैसे को लेकर?

रिपोर्ट्स के अनुसार विवाद की असली वजह पैसे का लेन-देन है. विज्ञान माने का कहना है कि पलाश मुछाल ने उनकी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए 25 लाख रुपये लिए थे. बाद में जब माने ने पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. इसी गर्मागर्मी में कथित तौर पर जाति वाली टिप्पणी निकल गई, जिसके चलते अब कानूनी कार्रवाई हो रही है.

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना का रिश्ता पहले काफी चर्चा में रहा था. दोनों की सगाई हो चुकी थी और नवंबर 2025 में सांगली में शादी तय थी. लेकिन अचानक शादी रद्द हो गई. दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग होने की जानकारी दी थी. अलग होने की वजह उन्होंने कभी सार्वजनिक नहीं की, जिससे फैंस को काफी हैरानी हुई थी. अब इस केस के बाद पुरानी बातें फिर से सोशल मीडिया पर घूमने लगी हैं.

पलाश कौन हैं?

पलाश मुछाल संगीतकार और कंपोजर के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. स्मृति के साथ उनकी जोड़ी फैंस को पसंद आई थी. दोनों अक्सर साथ दिखते थे और फैंस को लगता था कि यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी. लेकिन जिंदगी ने जैसे कुछ और ही प्लानिंग की थी. अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पलाश की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फैंस और क्रिकेट प्रेमी इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं कि आगे क्या होता है.