इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' के कायल हुए ये पाकिस्तानी फिल्ममेकर, जानें तारीफ में क्या लिखा?

बॉलीवुड फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को भारत के अलावा पाकिस्तान में भी सराहना मिल रही है. पाकिस्तानी फिल्ममेकर उमैर नासिर अली ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर विस्तार से अपनी राय साझा की और इसे 'सुंदर और गहराई से भावुक फिल्म' बताया.

X
Antima Pal

Main Vaapas Aaunga Movie: बॉलीवुड फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को भारत के अलावा पाकिस्तान में भी सराहना मिल रही है. पाकिस्तानी फिल्ममेकर उमैर नासिर अली ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर विस्तार से अपनी राय साझा की और इसे 'सुंदर और गहराई से भावुक फिल्म' बताया.

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्यार, लालसा और विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

उमैर नासिर अली का प्रतिक्रिया

उमैर ने लिखा- 'मैं वापस आऊंगा एक खूबसूरत और बेहद भावुक फिल्म है, जो खत्म होने के बहुत देर बाद तक आपके मन में रह जाती है. चूंकि हमारी आगामी फिल्म भी विभाजन के दौर पर आधारित है, इसलिए हम इम्तियाज अली की इस विषय पर अपनी व्याख्या देखने के लिए उत्सुक थे. जैसी उम्मीद थी, यह पूरी तरह इम्तियाज अली वाली फिल्म है.'


उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म में नसीरुद्दीन शाह का अभिनय असाधारण है. साथ ही एडिटर आरती का काम उन्होंने मास्टरक्लास बताया. उमैर के अनुसार- 'आरती बाजाज का एडिटिंग हर फिल्म स्टूडेंट के लिए सीखने लायक है.'

विभाजन पर नया नजरिया

उमैर ने कहा कि विभाजन पर पिछले कई दशकों से बहुत कुछ लिखा और फिल्माया जा चुका है. मंटो, भीष्म साहनी, इंतिजार हुसैन, कुर्रतुल ऐन हैदर जैसे लेखकों और दोनों देशों के फिल्मकारों ने इस विषय को अलग-अलग तरीके से पेश किया है. फिर भी इम्तियाज अली ने इसमें अपनी खास पहचान बनाई है. उमैर नासिर अली खुद एक युवा पाकिस्तानी फिल्ममेकर हैं, जिनकी आगामी फिल्म भी Partition की पृष्ठभूमि पर है. इसलिए उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म को खास तौर पर देखा और उसकी सराहना की.

फिल्म की खास बातें

'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ और शरवरी के बीच का केमिस्ट्री, नसीरुद्दीन शाह का दमदार रोल और वेदांग रैना का परफॉर्मेंस चर्चा में है. फिल्म का संगीत और सिनेमैटोग्राफी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. इम्तियाज अली की फिल्मों में हमेशा गहरी कहानी और भावनाओं का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है, जो इस फिल्म में भी साफ दिखाई देता है. पाकिस्तानी फिल्मकार की इस तारीफ से फिल्म की चर्चा और बढ़ गई है.