Padma Awards 2026: सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे धर्मेंद्र, जानें कब और कहां देख सकेंगे पद्म पुरस्कार समारोह, देखें पूरी लिस्ट
पद्म अवॉर्ड्स 2026 का यह पहला समारोह आज शाम 5:00 बजे शुरू होगा. आप इसे आकाशवाणी AIR के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहने वाले हैं.
Padma Awards 2026: भारत के गणतंत्र दिवस से पहले पद्म अवॉर्ड्स 2026 का पहला समारोह आज सोमवार को आयोजित हो रहा है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 66 चुनिंदा हस्तियों को सम्मानित करेंगी. इस बार के अवॉर्ड्स में बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और संगीत जगत की कई बड़ी शख्सियतें शामिल हैं.
कब और कहां देखें समारोह?
पद्म अवॉर्ड्स 2026 का यह पहला समारोह आज शाम 5:00 बजे शुरू होगा. आप इसे आकाशवाणी AIR के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहने वाले हैं.
किन्हें मिल रहे हैं अवॉर्ड्स?
इस साल कुल 131 पद्म अवॉर्ड्स स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. पहले चरण में 66 अवॉर्ड्स दिए जाएंगे.
एंटरटेनमेंट जगत के सम्मानित नाम:-
पद्म भूषण (मरणोपरांत): धर्मेंद्र – भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और यादगार योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है.
पद्म भूषण: अल्का याग्निक और मम्मूटी.
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मम्मूटी और प्लेबैक गायिका अल्का याग्निक को उनके शानदार करियर के लिए यह सम्मान मिल रहा है. अल्का याग्निक अपनी मधुर आवाज के लिए दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं.
पद्म श्री: आर माधवन
प्रसेनजित चटर्जी
सतीश शाह (मरणोपरांत)
अनिल रस्तोगी
आर माधवन हाल के वर्षों में अपनी फिल्मों और सोशल वर्क के लिए चर्चा में रहे हैं. बंगाली सिनेमा के दिग्गज प्रसेनजित चटर्जी को भी इस सम्मान से नवाजा जा रहा है. कॉमेडियन सतीश शाह को भारतीय सिनेमा और थिएटर में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म श्री मिलेगा.
एंटरटेनमेंट जगत के लिए खास मौका
पद्म अवॉर्ड्स न सिर्फ व्यक्तिगत सम्मान है बल्कि कला, संस्कृति और संगीत क्षेत्र में दिए गए योगदान को राष्ट्र द्वारा मान्यता देने का अवसर भी है. धर्मेंद्र और सतीश शाह जैसे दिग्गजों को मरणोपरांत सम्मान मिलना भावुक करने वाला है. वहीं ममूटी, अल्का याग्निक और माधवन जैसे कलाकारों का चुना जाना साबित करता है कि अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के कलाकारों को देश सम्मान दे रहा है.