menu-icon
India Daily

Operation Sindoor Movie Announced: ‘शर्म करो, युद्ध चल रहा है’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का फिल्म पोस्टर देख खौला लोगों का खून, लगा दी क्लास

Operation Sindoor Movie Announced: एक तरफ देश में भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर फिल्म मेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. इस फिल्म की घोषणा को लेकर हर कोई हैरान है. नेटिजन्स और शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फिल्म मेकर की जमकर फटकार लगाई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Operation Sindoor Movie Announced: ‘शर्म करो, युद्ध चल रहा है’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का फिल्म पोस्टर देख खौला लोगों का खून, लगा दी क्लास
Courtesy: Social Media

Operation Sindoor Movie Announced: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. इस फिल्म की घोषणा को लेकर हर कोई हैरान है. नेटिजन्स और शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फिल्म मेकर की जमकर फटकार लगाई है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक आगामी फिल्म है, जिसका निर्देशन उत्तम माहेश्वरी और नितिन कुमार गुप्ता करेंगे. इस फिल्म का निर्माण निकी विकी भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर द्वारा किया जा रहा है. फिल्म की घोषणा हाल ही में इंस्टाग्राम पर वायरल भयानी जैसे पैपराजी पेजों की मदद से की गई थी. पोस्टर के साथ साझा किए गए कैप्शन में दावा किया गया कि यह फिल्म भारत की सबसे साहसी सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी.

फिल्म ऑपरेशन सिंदूर पर फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा हुआ. इस हरकत ने नेटिजन्स के बीच गुस्सा पैदा कर दिया, क्योंकि इसे युद्ध जैसी गंभीर स्थिति का व्यावसायीकरण करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. नेटिजन्स ने निर्माताओं पर जमकर निशाना साधा. एक यूजर ने कमेंट किया, 'AI से बना पोस्टर लेकर युद्ध का मज़ाक उड़ाया जा रहा है. यह बेहद शर्मनाक है.' दूसरे ने लिखा, 'शर्म करो, युद्ध अभी चल रहा है और तुम फिल्म बना रहे हो.' कई यूजर्स ने यह भी कहा कि निर्माता और अभिनेता केवल पैसा कमाने के लिए ऐसी गंभीर घटनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, बिना किसी संवेदनशीलता के.   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जताई नाराजगी

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस फिल्म की घोषणा की कड़ी निंदा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'बेशर्म गिद्ध.' उनकी यह टिप्पणी निर्माताओं के प्रति उनकी नाराजगी को साफ दर्शाती है. प्रियंका चतुर्वेदी ने इस कदम को गैर-जिम्मेदाराना और अवसरवादी करार दिया.

फिल्म के पहले लुक पोस्टर में एक महिला सेना अधिकारी को दिखाया गया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक महिला-केंद्रित फिल्म हो सकती है. कुछ लोगों का मानना है कि यह किरदार भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसे साहसी अधिकारियों से प्रेरित हो सकता है. हालांकि, अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट या कहानी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.