Commonwealth Games 2026

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में छाईं नोरा फतेही, 24 घंटे में तोड़ा शकीरा का रिकॉर्ड; दी तड़कती-भड़कती परफॉर्मेंस

कनाडा में हुए FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने शानदार परफॉर्मेंस देकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनकी दमदार स्टेज प्रेजेंस और शानदार डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है.

X
Babli Rautela

मुंबई: FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत सिर्फ फुटबॉल के रोमांच के साथ नहीं हुई, बल्कि इस बार मनोरंजन और संगीत की दुनिया के कई बड़े सितारों भी इस मंट पर दिखाई दिए. कनाडा में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया. नोरा फतेही ने जैसे ही मंच संभाला, पूरे स्टेडियम का माहौल बदल गया. उनकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और आकर्षक स्टेज प्रेजेंस ने दर्शकों को बांधे रखा. दुनिया भर से पहुंचे फुटबॉल प्रेमियों ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया.

सोशल मीडिया पर छाया नोरा का जादू

ओपनिंग सेरेमनी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का नाम ट्रेंड करने लगा. फैंस ने उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कई वीडियो और तस्वीरें साझा कीं. कई लोगों ने उन्हें कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण बताया. नोरा की खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ एक कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत की प्रतिनिधि के तौर पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. उनकी प्रस्तुति ने यह दिखाया कि भारतीय कलाकार अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं.


कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी बांधा समां

कनाडा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी हिस्सा लिया. कनाडाई सिंगर जेसी रेयेज़ और फिलिस्तीनी चिली कलाकार एलियाना ने अपने पॉपुलग गानें इल्युमिनेट पर शानदार प्रस्तुति दी. दोनों कलाकारों की आवाज और मंच पर मौजूदगी ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया. इसके अलावा टोरंटो में आयोजित समारोह में एलानिस मोरिससेट, एलेसिया कारा और माइकल बुब्ले जैसे बड़े नाम भी शामिल रहे. इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण माना जा रहा है. पहली बार 48 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त रूप से यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मेक्सिको में किया जा रहा है. प्रतियोगिता की आधिकारिक शुरुआत 11 जून को मेक्सिको सिटी में हुई, जहां उद्घाटन समारोह में शकीरा और बर्ना बॉय ने शानदार प्रस्तुति दी. इसके बाद कनाडा में आयोजित दूसरे समारोह में नोरा फतेही ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींच लिया.