menu-icon
India Daily

जाह्नवी कपूर के विवाद के बाद बुरी तरह पिटी राम चरण की 'पेद्दी'! 300 करोड़ का आकंड़ा पार करने में कर रही संघर्ष

'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि यह आसानी से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन आठवें दिन तक भी यह मुकाम हासिल नहीं हो पाया.

antima
Edited By: Antima Pal
जाह्नवी कपूर के विवाद के बाद बुरी तरह पिटी राम चरण की 'पेद्दी'! 300 करोड़ का आकंड़ा पार करने में कर रही संघर्ष
Courtesy: X

Peddi Worldwide Collection: राम चरण और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि यह आसानी से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन आठवें दिन तक भी यह मुकाम हासिल नहीं हो पाया.

जाह्नवी कपूर के विवाद के बाद बुरी तरह पिटी 'पेद्दी'!

फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था. भारत में इसका नेट कलेक्शन 69 करोड़ रुपये रहा था. शुरुआती वीकेंड में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. हालांकि इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली.

दुनियाभर में अबतक की इतनी कमाई

पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और फिर मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भी यह सिलसिला जारी रहा. रिलीज के आठवें दिन 'पेद्दी' ने भारत में महज 6.30 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का घरेलू कलेक्शन लगभग 193.55 करोड़ रुपये नेट तक पहुंच गया है. वहीं दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई करीब 279 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

विदेशों में भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. इंटरनेशनल मार्केट में आठवें दिन फिल्म की कमाई काफी सीमित रही. खासकर हिंदी बेल्ट में फिल्म को दर्शकों का वैसा समर्थन नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. फिल्म के हिंदी संस्करण का कुल योगदान पांच प्रतिशत से भी कम बताया जा रहा है.

फिल्म की रफ्तार थमने के पीछे एक वजह जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर उठे विवाद को भी माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि फिल्म में जाह्नवी के किरदार को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया और उन्हें केवल सजावटी भूमिका तक सीमित रखा गया. इसके अलावा उनके कुछ दृश्यों को लेकर भी आलोचना हुई. विवाद बढ़ने के बाद निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए माफी मांगी और संबंधित दृश्यों में बदलाव करने का आश्वासन दिया.

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 'पेद्दी' आने वाले दिनों में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं. फिलहाल शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दर्शकों का दोबारा भरोसा जीतना होगा.