Independence Day 2026

निकिता रावल ने रणबीर कपूर की 'रामायण' कास्टिंग पर उठाया सवाल, पुराने बीफ वाले बयान को लेकर छिड़ी चर्चा

निकिता रावल ने कहा कि भगवान राम को शुद्धता और भक्ति के साथ देखा जाता है. अनगिनत भक्तों की भावनात्मक और आध्यात्मिक आस्था उनसे जुड़ी है. इसलिए यह कोई साधारण रोल नहीं हो सकता. उन्होंने रणबीर कपूर के पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बीफ खाने की बात कही थी.

X
Antima Pal

Nikita Rawal Slams Ranbir Kapoor: बॉलीवुड में एक बार फिर से विवाद छिड़ गया है. अभिनेत्री निकिता रावल ने निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर अपनी असहमति जताई है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक एक्टिंग का काम नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है.

निकिता रावल ने रणबीर की 'रामायण' कास्टिंग पर उठाया सवाल

निकिता रावल ने कहा कि भगवान राम को शुद्धता और भक्ति के साथ देखा जाता है. अनगिनत भक्तों की भावनात्मक और आध्यात्मिक आस्था उनसे जुड़ी है. इसलिए यह कोई साधारण रोल नहीं हो सकता. उन्होंने रणबीर कपूर के पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बीफ खाने की बात कही थी. निकिता के मुताबिक अगर उस टिप्पणी से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो सार्वजनिक रूप से गलती मान लेना सही कदम होगा.

'जो व्यक्ति बीफ खाता हो...'

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है. उनके अनुसार जो व्यक्ति बीफ खाता हो और जिसका चरित्र ऐसा हो, वह राम के मूल्यों और आदर्शों को कैसे समझ सकता है? निकिता ने आरोप लगाया कि निर्माता सिर्फ बिजनेस सोच रहे हैं और पैसे के पीछे भाग रहे हैं. उन्होंने इसे लाखों लोगों की आस्था और भगवान राम का अपमान बताया. साथ ही सनातनियों से सवाल किया कि आवाज क्यों नहीं उठाई जा रही.


निकिता रावल ने रणबीर कपूर से माफी मांगने की अपील की और कहा कि अगर वे गलती स्वीकार करें तो माफ किया जा सकता है. उन्होंने बॉयकॉट की भी बात कही. उनके शब्दों में रणबीर का निजी चरित्र भगवान राम के किरदार को जायज नहीं ठहराता.

सोशल मीडिया पर भी रणबीर कपूर के पुराने विवादित बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और फिल्म में कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं. रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं, जो बॉलीवुड की बड़ी प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है.