IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'उन्हें बस चाहिए ऊप्स मोमेंट की भद्दी तस्वीरें', पैपराजी पर क्यों भड़की हैं नेहा शर्मा?

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अक्सर पैपराजी अपने कैमरे में कैद करते है और उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. अभी हाल ही में नेहा शर्मा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Social Media
India Daily Live

Neha Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर बाहर स्पॉट होती है और पैपराजी उनको अपने कैमरे में कैद करने के लिए उनके पीछे भागते हैं. अक्सर पैपराजी अदाकाराओं की गलत-गलत एंगल से फोटो लेकर पोस्ट कर देते हैं. इससे अदाकाराएं भी भड़क जाती हैं. अब इसको लेकर खुद नेहा शर्मा ने खुलकर बात की है. Neha Sharma ने हाल के इंटरव्यू में इसका विरोध किया है. साथ ही एक्ट्रेस ने गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर पैपराजियों पर अपना गुस्सा जाहिर किया.

अभिनेत्री ने कहा- 'कुछ ऐसे दिन आते हैं जब आप नहीं चाहते कि कोई भी आपको देखें. आप कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं जो मैंने अभी लिया था. जहां तक गलत एंगल से फोटो क्लिक करने की बात है तो एक महिला होने के नाते आप ये फ्रीडम खो देते हो कि आप कैसे कपड़े पहनना चाहते हैं. अगर आप पब्लिक फिगर है तो आपको बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि कई बार चीजें आपके हाथ से निकल जाती हैं.'

नेहा शर्मा ने किया अपना गुस्सा जाहिर

नेहा शर्मा की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पिता के लिए चुनाव में प्रचार किया था. नेहा शर्मा को अक्सर उनके जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है.

आपको बता दें कि नेहा शर्मा के अलावा भी बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पैपराजी के गलत एंगल से तस्वीर लेने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर, मोना सिंह का नाम भी शामिल है. जाह्नवी कपूर ने तो एक बार पैपराजी को फटकार भी लगाई थी कि आप गलत एंगल से फोटो मत लीजिए. अभिनेत्री ने कहा था कि पैपराजी को एक्ट्रेसेस के प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए.