रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी में नीना गुप्ता ने फैंस को दिया सरप्राइज, 66 की उम्र में बनेंगी मॉम!

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग रिसेप्शन में नीना गुप्ता के आइवरी साड़ी लुक ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी. कुछ यूजर्स ने उनके लुक को देखकर प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाईं, हालांकि एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्रेसफुल अंदाज की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह हैदराबाद में आयोजित रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आईं है.

66 साल की नीना गुप्ता ने इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत आइवरी साड़ी पहनी थी. उनके इस शानदार लुक ने समारोह में मौजूद लोगों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी सबका ध्यान खींच लिया. हालांकि उनकी साड़ी के ड्रेप की वजह से इंटरनेट पर अलग ही चर्चा शुरू हो गई और कुछ लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

आइवरी साड़ी में दिखा शानदार अंदाज

नीना गुप्ता ने इस खास समारोह के लिए क्रीमी ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी जिस पर गोल्ड फॉइल मोटिफ और हल्की जरी बॉर्डर का काम था. यह साड़ी हाउस ऑफ मसाबा के कलेक्शन से बताई जा रही है. उन्होंने इस साड़ी को उसी रंग के मॉडर्न हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पहना था जो उनके पूरे लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहा था.

उनकी एक्सेसरीज ने भी उनके लुक में खास आकर्षण जोड़ा. उन्होंने गोल्ड चोकर नेकलेस, लाल और गोल्ड रंग की चूड़ियां और एक लाल रंग का पोटली बैग कैरी किया. सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों के साथ उनका लुक बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आया.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

हालांकि इस खूबसूरत लुक के बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का ध्यान उनकी साड़ी के नीचे दिख रहे शेप पर गया. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि क्या नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि क्या इस उम्र में भी वह मां बनने वाली हैं. इन टिप्पणियों के बाद इंटरनेट पर यह चर्चा तेजी से फैलने लगी.

जहां कुछ लोग सवाल उठा रहे थे वहीं कई यूजर्स नीना गुप्ता के समर्थन में भी सामने आए. कई लोगों ने कहा कि किसी की निजी जिंदगी पर इस तरह की अटकलें लगाना ठीक नहीं है. कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि चाहे वह प्रेग्नेंट हों या नहीं, यह पूरी तरह उनकी निजी पसंद है और लोगों को उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की सराहना करनी चाहिए.