IMD Weather

नीना गुप्ता की नई वेब सीरीज 'चुंबक' की रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

नेटफ्लिक्स ने आज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सीरीज का ऐलान किया. पोस्ट में लिखा गया- 'कमबैक कॉलोनी सोसाइटी नोटिस! पड़ोसियों से मिलने का वक्त आ रहा है.' साथ ही सीरीज का दिलचस्प प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आ रही है.

X
Antima Pal

Chumbak Web Series: मनोरंजन की दुनिया में एक और मजेदार खबर आ गई है. लोकप्रिय अभिनेत्री नीना गुप्ता की नई वेब सीरीज 'चुंबक' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. यह सीरीज अगले महीने यानी 28 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह शो दर्शकों को मोहल्ले की मिठास और पारिवारिक रिश्तों का पूरा मजा देगा.

नेटफ्लिक्स ने आज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सीरीज का ऐलान किया. पोस्ट में लिखा गया- 'कमबैक कॉलोनी सोसाइटी नोटिस! पड़ोसियों से मिलने का वक्त आ रहा है.' साथ ही सीरीज का दिलचस्प प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आ रही है. प्रोमो में नीना गुप्ता कहती दिख रही हैं- 'नेटफ्लिक्स फैमिली में एक और फैमिली जुड़ रही है. मिलिए 'चुंबक' परिवार से.'

'चुंबक' की कहानी क्या है?

सीरीज एक आम भारतीय मोहल्ले पर आधारित है. इसमें दिखाया जाएगा कि पड़ोसी एक-दूसरे के सुख-दुख में कैसे साथ देते हैं. सामान का आदान-प्रदान, बिना बुलाए घर आना, त्योहारों का साथ मनाना और छोटी-छोटी बातों पर होने वाली बहसें – सब कुछ बहुत रोचक और हल्का-फुल्का अंदाज में पेश किया जाएगा. सीरीज यह भी याद दिलाएगी कि परिवार सिर्फ खून का रिश्ता नहीं होता, कभी-कभी वह लोग भी परिवार बन जाते हैं जो आपके ठीक बगल वाले घर में रहते हैं.


मजबूत स्टार कास्ट

सीरीज में नीना गुप्ता के अलावा कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे. इनमें देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी, हेली शाह समेत अन्य कलाकार शामिल हैं. सभी कलाकार मिलकर मोहल्ले की रंगीन दुनिया को स्क्रीन पर जीवंत करने वाले हैं.

जेडी मजेठिया और आतिश कपाड़िया का कमाल

'चुंबक' को जेडी मजेठिया और आतिश कपाड़िया की जोड़ी बना रही है. दोनों पहले ही 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसी हिट सीरीज दे चुके हैं. उम्मीद है कि इस बार भी वे दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ दिल छू लेने वाली कहानी देंगे. आतिश कपाड़िया राइटर, डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि जेडी मजेठिया प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं.