नागा चैतन्य ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, सामंथा से धोखा देने की अफवाहों पर लगाई रोक
नागा चैतन्य ने अपनी याचिका में नाम, फोटो, लुक और पूरी पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है. उनके वकीलों के मुताबिक कई सोशल मीडिया अकाउंट्स, वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल बिना इजाजत के उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं.
मशहूर साउथ स्टार नागा चैतन्य अब फर्जी खबरों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग से तंग आ चुके हैं. एक्स-वाइफ सामंथा रूथ प्रभु को धोखा देने के आरोपों ने उन्हें काफी परेशान किया है. इन अफवाहों को खत्म करने के लिए अभिनेता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
नागा चैतन्य ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
नागा चैतन्य ने अपनी याचिका में नाम, फोटो, लुक और पूरी पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है. उनके वकीलों के मुताबिक कई सोशल मीडिया अकाउंट्स, वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल बिना इजाजत के उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. खासतौर पर 'नागा चैतन्य ने सामंथा को धोखा दिया' जैसे झूठे दावों वाले पोस्ट और वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं. ये सब ट्रोलिंग और फेक न्यूज का हिस्सा हैं.
सामंथा से धोखा देने की अफवाहों पर लगाई रोक
अभिनेता ने कोर्ट को बताया कि उनके नाम पर AI जनरेटेड फेक वीडियो और फोटो भी बनाए जा रहे हैं. इनमें न सिर्फ व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं बल्कि आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट भी फैलाया जा रहा है. इसके अलावा बिना अनुमति के उनके नाम पर मर्चेंडाइज बेचा जा रहा है और कमर्शियल फायदा उठाया जा रहा है.
Also Read
चैतन्य का कहना है कि ये सब उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है और उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा रहा है.सामंथा रूथ प्रभु से 2021 में नागा चैतन्य का तलाक हो चुका है. दोनों ने उस समय सम्मानजनक तरीके से अलग होने की बात कही थी. लेकिन उसके बाद से लगातार अफवाहों का बाजार गर्म रहता है. कुछ लोग जानबूझकर पुरानी खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं ताकि व्यूज और ट्रैफिक मिल सके.
नागा चैतन्य अब इन्हीं गलत खबरों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. याचिका में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि थर्ड पार्टी बिना अनुमति के उनके नाम, इमेज या वॉइस का इस्तेमाल न करें. अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. कोर्ट से ये भी अपील की गई है कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जाए जहां फेक कंटेंट फैलाया जा रहा है.