'नागिन' फेम आशका गोराडिया दूसरी बार बनीं मां, सोशल मीडिया पर शेयर की नन्हे राजकुमार की झलक
आशका गोराडिया ने घर में खुशियों ने दस्तक दी है. हाल ही में आशका और उनके पति ब्रेंट गोबेल ने 1 मई 2026 को अपने दूसरे बेटे रिचर्ड थियोडोर गोबेल का वेलकम किया. आशका ने 8 मई को सोशल मीडिया पर न्यू बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी.
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर आशका गोराडिया ने घर में खुशियों ने दस्तक दी है. हाल ही में आशका और उनके पति ब्रेंट गोबेल ने 1 मई 2026 को अपने दूसरे बेटे रिचर्ड थियोडोर गोबेल का वेलकम किया. आशका ने 8 मई को सोशल मीडिया पर न्यू बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी.
'नागिन' फेम आशका गोराडिया दूसरी बार बनीं मां
शेयर की गई पोस्ट के कैप्शन में आशका ने लिखा- '1 मई को हमारे दिलों में आए रिचर्ड थियोडोर गोबेल. भगवान की दिव्य योजना पर हमारा विश्वास और मजबूत हो गया है. हमें मिले हर उपहार के लिए हम आभारी हैं. अब विलियम एलेक्जेंडर को एक नया भाई मिल गया है. दो लड़के… ओह, कितने सारे एडवेंचर्स का इंतजार है!'
सोशल मीडिया पर शेयर की नन्हे राजकुमार की झलक
बता दें कि पहले बेटे विलियम एलेक्जेंडर का जन्म अक्टूबर 2023 में हुआ था. यानी करीब 2.7 साल बाद आशका दूसरी बार मां बनी हैं. दिसंबर 2025 में आशका-ब्रेंट ने अपने आठवें शादी सालगिरह पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसकी सबको बेसब्री से प्रतीक्षा थी. आशका की इस खुशी पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने बधाई दी.
सेलेब्स ने दी बधाई
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना, जो खुद पहली बार मां बनने वाली हैं, ने लिखा- 'व्हॉट??? कंग्रेचुलेशंस गर्ल!' दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा- 'आप दोनों और विलियम को बहुत-बहुत बधाई.' आरती सिंह ने प्यार से लिखा- 'आशु कंग्रेचुलेशंस.' इसके अलावा मोनालिसा, गौरव गेरा, आकृति काकर, मानसी परेख और अल्पना बूच जैसी कई हस्तियों ने कमेंट्स के जरिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं.
साल 2017 में हुई थी कपल की शादी
आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबेल की शादी 1 दिसंबर 2017 को ईसाई रीति-रिवाजों से हुई थी. इसके दो दिन बाद 3 दिसंबर को हिंदू रीति से भी उन्होंने शादी को पूरा किया. दोनों की जोड़ी काफी प्यारी मानी जाती है क्योंकि ब्रेंट विदेशी हैं लेकिन भारतीय संस्कृति का खूब सम्मान करते हैं.