Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Watch: 'राम' को देख खुशी से झूमा मुस्लिम युवक, वीडियो देख लोग बोले- ये असली हिंदुस्तान हैं..

Watch: विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, रोहित शेट्टी, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी जैसे सितारे शामिल हुए. 

Priya Singh

नई दिल्ली: जब से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख सामने आई थीं तब से ही पूरा देश राममय हुआ था. हर कोई रामभक्ति में लीन है. कल रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है और इस दौरान फिल्म और टीवी जगत से भी कई लोग दिखाई दिए. विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, रोहित शेट्टी, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी जैसे सितारे शामिल हुए. 

भगवान राम को देख खुशी से झूमा मुस्लिम युवक

इसी बीच रामानंद सागर के रामायण के भगवान राम यानी अरुण गोविल भी वापस मुंबई के लिए लौटे, इस बीच हिंदुस्‍तान की सबसे बड़ी खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जहां आपको धर्म या जाति नहीं बल्कि हिंदुस्तान की एकता दिखेगा. देश को बांटने वालों के लिए यह वीडियो थोड़ा सा हैरान करने वाला जरूर होगा. वीडियो में एक मुस्लिम परिवार जो कि टीवी के 'राम' अरुण गोविल को देख खुशी के मारे झूमता दिखा और उनके साथ मुस्लिम परिवार ने फोटो भी क्लिक करवाई. आपको बता दें कि वीडियो भले पुराना है लेकिन आज भी आप देखें तो ऐसा लगता है कि हमारे हिंदुस्तान में एकता तो है.

यूजर्स ने कही ये बात

 वीडियो को देख यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मैं ऐसे ही भारत को देखना चाहता था. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह हिंदुस्तान हैं. वहीं एक यूजर का कहना है कि ये असली हिंदुस्तान है. एक यूजर ने लिखा कि अरुण जी के लिए इज्जत और बढ़ गई.  वहीं एक यूजर ने लिखा ये इंडियन इमोशन हैं. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और इसको काफी लाइक्स भी आए हैं.