तीन मुसाफिर, अधूरी मोहब्बत..., विक्रांत मैसी की सीरीज 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर आउट, जानें कब और कहां देख सकेंगे

ट्रेलर में तीनों किरदारों के बीच का रिश्ता, अधूरी मोहब्बत और काफी सारे फलसफे दिखाए गए हैं. नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- 'कुछ हमसफर मंजिल तक नहीं रुकते, बस कहानी बनकर रह जाते हैं.' यह लाइन पूरी कहानी का सार बताती लगती है.

X
Antima Pal

Musafir Cafe Trailer: नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सीरीज में मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मखवाना नजर आएंगे. ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि यह एक आम प्रेम कहानी है, लेकिन अभिनय और केमिस्ट्री की वजह से इसे देखने का मन करता है.

'मुसाफिर कैफे' का ट्रेलर आउट

सीरीज की कहानी चंदर , सुधा और प्रीति के इर्द-गिर्द घूमती दिख रही है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि चंदर और सुधा एक-दूसरे से मिलते हैं, प्यार हो जाता है, लेकिन कुछ वजहों से उनका साथ टूट जाता है. दिल टूटने के बाद चंदर प्रीति से मिलता है और दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं. लेकिन क्या सुधा फिर से चंदर की जिंदगी में लौट आएगी? यह सस्पेंस ट्रेलर में साफ दिखता है.


ट्रेलर में तीनों किरदारों के बीच का रिश्ता, अधूरी मोहब्बत और काफी सारे फलसफे दिखाए गए हैं. नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- 'कुछ हमसफर मंजिल तक नहीं रुकते, बस कहानी बनकर रह जाते हैं.' यह लाइन पूरी कहानी का सार बताती लगती है.

विक्रांत मैसी को रोमांटिक हीरो के रूप में देखना तरोताजा महसूस होता है. आमतौर पर गंभीर और अलग-अलग रोल करते नजर आने वाले विक्रांत इस बार दिल टूटने वाले और प्यार ढूंढने वाले शख्स की भूमिका में हैं. उनकी एक्टिंग हमेशा की तरह लाजवाब लग रही है. वेदिका पिंटो और महिमा मखवाना भी ट्रेलर में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. दोनों अभिनेत्रियों ने अपने किरदारों में जान डाल दी है. खासकर महिमा का कॉन्फिडेंट लुक और वेदिका की नॉर्मल-सी लड़की वाली छवि अच्छी लग रही है.

जानें कब और कहां देख सकेंगे

ट्रेलर देखकर लगता है कि यह एक रन-ऑफ-द-मिल लव स्टोरी है. इसमें ट्विस्ट, ब्रेकअप, नया प्यार और पुरानी यादों का मिश्रण है. लेकिन अच्छी बात यह है कि कहानी को हल्का-फुल्का और भावुक तरीके से दिखाया गया है. अगर सीरीज में कुछ नया तोड़-मरोड़ या गहरी कहानी जुड़ गई तो यह दर्शकों को सरप्राइज दे सकती है. फिलहाल तो ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है. विक्रांत के फैंस खासकर इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उनका रोमांटिक अवतार देखने को मिल रहा है. फैंस इसे 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.