T20 World Cup 2026

'इनको पकड़कर मारना चाहिए..' अक्षय कुमार और शाहरुख खान को लेकर ऐसा क्यों बोले Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. वह अक्सर चीजों को लेकर अपनी बात रखते हैं. अभी हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान पर पान मसाला का ऐड करने को लेकर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि इन सब को मारना चाहिए.

Social Media
India Daily Live

90 दशक के बच्चों का बचपन अच्छा करने का क्रेडिट अगर किसी को जाता है तो वो मुकेश खन्ना को जाता है. इन्होंने 'शक्तिमान' में गंगाधर का रोल अदा कर हमारा काफी एंटरटेन किया है. मुकेश खन्ना सीरियलों में अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. एक्टर मुकेश खन्ना ने पान मसाला के ऐड करने को लेकर एक्टर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा?

मुकेश खन्ना ने पान मसाला का समर्थन करने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स की आलोचना की है. अभी हाल ही में मुकेश खन्ना ने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन से रिक्वेस्ट करते हुए कहा- 'यदि आप मुझसे पूछें तो मैं कहूंगा, इनको पकड़ के मारना चाहिए.' वे भ्रामक सरोगेट विज्ञापनों के माध्यम से पान मसाला और गेंबलिंग ऐप्स को प्रमोट करना बंद करें.

मुकेश खन्ना ने कही ये बात

मुकेश खन्ना ने आगे कहा- 'ये बात मैंने उनको बता दी है और मैंने तो अक्षय कुमार को काफी डांटा भी है. वह हेल्थ को लेकर काफी जागरुक रहते हैं. अक्षय, अजय देवगन आदाब कहते हैं और अब शाहरुख खान भी उसी रास्ते की ओर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि इन ऐड को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च होते हैं और इस तरह के ऐड करके आप लोगों को क्या शिक्षा दे रहे हैं. उनका ऐसा कहना है कि हम पान-मसाला नहीं सुपारी बेच रहे हैं लेकिन वो भी जानते हैं कि वो क्या कर रहे हैं.' मुकेश खन्ना के पहले वेदा एक्टर जॉन अब्राहम ने भी पान मसाला के ऐड को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था.