menu-icon
India Daily

अंबानी परिवार ने रिलायंस के कर्मचारियों को दिवाली पर दिया ऐसा गिफ्ट, देखते रह गए लोग

Ambani Diwali Celebration: दुनियाभर में अंबानी परिवार अपनी बड़ी-बड़ी पार्टियों और हर त्यौहार को जोरो शोरो से मनाने के लिए जाना जाता है. इस बीच जहां बड़ी बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफे दे रही हैं वहीं अंबनी की रिलायंस कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों की दिवाली पर चार चांद लगा दिए. अंबानी परिवार ने दिवाली पर अपने कर्मचारियों को ऐसा गिफ्ट दिया है जिसे देख हर कोई देखता ही रह गया.

babli
Edited By: Babli Rautela
अंबानी परिवार ने रिलायंस के कर्मचारियों को दिवाली पर दिया ऐसा गिफ्ट, देखते रह गए लोग
Courtesy: Instagram

Ambani Diwali Celebration: अंबानी परिवार अपनी बड़ी-बड़ी पार्टियों और हर त्यौहार पर धूमधाम से जश्न मनाने के लिए जाना जाता है. वे सनातनी रीति-रिवाजों में काफी विश्वासी रखते हैं और अक्सर देश भर के मशहूर मंदिरों में देखे जाते हैं. क्योंकि दिवाली नजदीक है, जहां हर कंपनी अपने कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफे और मिठाई दे रही है, वहीं अंबानी परिवार ने भी अपने कर्मचारियों को खास दिवाली गिफ्ट देकर चौंका दिया है.

रिलायंस कर्मचारियों के लिए अंबानी का दिवाली गिफ्ट

हाल ही में, मुकेश अंबानी की रिलायंस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को काजू, बादाम और किशमिश के पैकेट वाला एक बॉक्स गिफ्ट किया है. यह एक सोचा-समझा गिफ्ट लग रहा है. साथ ही, बता दें कि ड्राई फ्रूट्स एक और सुपरहिट गिफ्ट है जो परिवार और कंपनियां दिवाली पर एक-दूसरे को देते हैं. ड्राई फ्रूट्स को शुभ माना जाता है और इन्हें किसी के जीवन में समृद्धि के इरादे से दिया जाता है.

दिवाली गिफ्ट की झलक

हाल ही में, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ काम करने वाली एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने दिवाली गिफ्ट को खोलते समय इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. यह एक सफेद बॉक्स था जिस पर 'दीपावली की शुभकामनाएं' और 'शुभ दीपावली' लिखा था. ढक्कन पर सोने की स्याही से गणपति बप्पा भी छपे थे। इसमें एक सफेद पोटली बैग था, जिस पर वंतारा थीम थी, जो अनंत अंबानी का वन्यजीव रिट्रीट प्रोजेक्ट है.

पोटली में काजू, बादाम और किशमिश थे. बॉक्स में श्री मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और परिवार के बाकी सदस्यों, जिनमें आकाश, श्लोका, ईशा, आनंद, अनंत, राधिका और परिवार के चार पोते-पोतियां शामिल हैं, का एक नोट वाला कार्ड भी था.

दिवाली 2023 में अंबानी का तोहफा

पिछले साल, अंबानी ने अपने स्वदेश फ्लैगशिप में गया एक बॉक्स गिफ्ट में दिया था. अंबानी ने भारत की सदियों पुरानी कला और शिल्प को बढ़ावा देने के लिए स्वदेश की शुरुआत की. यह ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के तहत बनाए गए प्रोडक्ट पर प्रकाश डालता है और देश के कुशल कारीगरों और शिल्पियों को सम्मान देता है.