सारे पैसे हड़पे, फेम पाने की थी भूख...मौनी रॉय को धोखा दे रहे थे सूरज नांबियार? 4 साल बाद पति से अलग हुईं एक्ट्रेस!
सूरज ने मौनी का इस्तेमाल अपनी फेम बढ़ाने के लिए किया और उनके सारे पैसे भी हड़प लिए. मौनी रॉय ने 'नागिन' सीरियल और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों से खूब नाम कमाया है. 2022 में मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से शादी की थी. दोनों की शादी हुई तो बहुत चर्चा में रही थी.
मुंबई: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी शादी को महज 4 साल ही हुए थे कि अब तलाक की खबरें जोरों पर हैं. मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही मौनी ने अपनी शादी की तस्वीरें और सूरज के साथ वाली सारी पुरानी पोस्ट्स भी डिलीट कर दी हैं.
मौनी रॉय को धोखा दे रहे थे सूरज नांबियार?
इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार की चर्चा तेज हो गई थी. अब सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के 4 साल बाद कथित तौर पर तलाक ले लिया है. दोनों अब साथ नहीं रह रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि मौनी रॉय को पति सूरज नांबियार से धोखा मिलने का आरोप लग रहा है.
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सूरज ने मौनी का इस्तेमाल अपनी फेम बढ़ाने के लिए किया और उनके सारे पैसे भी हड़प लिए. मौनी रॉय ने 'नागिन' सीरियल और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों से खूब नाम कमाया है. 2022 में मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से शादी की थी. दोनों की शादी हुई तो बहुत चर्चा में रही थी. सूरज बिजनेसमैन हैं और मौनी के साथ अक्सर वेकेशन और पार्टीज की तस्वीरें शेयर करते रहते थे. लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया.
सोशल मीडिया पर मौनी की प्रोफाइल से सूरज की मौजूदगी पूरी तरह गायब हो चुकी है. फैंस भी इस बात को लेकर हैरान हैं. कई लोगों ने मौनी को सपोर्ट करते हुए कहा कि वो मजबूत हैं और जल्द ही नई शुरुआत करेंगी. हालांकि अब तक मौनी रॉय या सूरज नांबियार की तरफ से तलाक या अलग होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दोनों तरफ से चुप्पी साध रखी गई है. ऐसे में ये सारी खबरें सिर्फ सूत्रों और सोशल मीडिया एक्टिविटी पर आधारित हैं.