जस्सी से कोहरा 2 तक, हर किरदार में दिखा नया अंदाज; ऐसे बनीं इंडस्ट्री की Mona Darling
Mona Singh Birthday: चाहे टीवी इंडस्ट्री हो या फिल्म इंडस्ट्री… मोना सिंह का नाम आज हर कोई जानता है. इन्हें इंडस्ट्री की Mona Darling भी कहा जाता है.
Mona Singh Birthday: चाहे टीवी इंडस्ट्री हो या फिल्म इंडस्ट्री… मोना सिंह का नाम आज हर कोई जानता है. इन्हें इंडस्ट्री की Mona Darling भी कहा जाता है. मोना सिंह जिस किरदार को निभाती हैं, उसे अपने अंदर उतार लेती हैं. वो उस किरदार को जीती हैंस जिससे दर्शक उनसे आसानी से जुड़ जाते हैं. आज मोना सिंह का जन्मदिन है, तो चलिए इस मौके पर उनके अब तक के सफर पर डालते हैं एक नजर.
जस्सी ने दिलाई घर-घर में पहचान:
मोनिका सिंह को सबसे बड़ी पहचान जस्सी के किरदार से मिली. यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि हर कोई मोना सिंह को जस्सी के नाम से जानने लगा था. हालांकि, उन्होंने खुद को केवल इस छवि तक सीमित नहीं रखा था. उन्हें कई अलग-अलग जॉनर की मूवीज और वेब सीरीज कीं. कभी वह मां के किरदार में नजर आईं, तो कभी डॉक्टर, पुलिस अधिकारी या फिर गंभीर परिस्थितियों से जूझती महिला के रूप में दिखाई दीं.
फिल्मों और ओटीटी में भी दिखाया दम:
मोनिका सिंह ने लाल सिंह चड्ढा, मेड इन हेवन, मुंज्या और काला पानी जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया. इसके अलावा वह द बैड्स ऑफ बॉलीवुड और कोहरा सीजन 2 जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं. इन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने यह दिखाया कि वह केवल एक ही किरदार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वो हर तरह के किरदार के साथ जस्टिस करना जानती हैं. कॉमेडी, ड्रामा, क्राइम या इमोशनल… उन्होंने हर तरह के किरदार को अपने अंदाज में निभाने की कोशिश की है.
Also Read
- Nana Patekar Life Story: कभी सड़क पर पेंट की जेब्रा क्रॉसिंग, फिर पर्दे पर मचाई दहाड़; जानें कैसी थी नाना पाटेकर की जिंदगी
- नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
- 'मैंने 5 करोड़ का निवेश किया और 250 करोड़ गवां दिए', सुप्रीम कोर्ट में बोले राजपाल यादव
2026 में भी कई अलग प्रोजेक्ट्स:
साल 2026 में भी मोनिका सिंह कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी हैं. इनमें द बैड्स ऑफ बॉलीवुड, कोहरा सीजन 2, बॉर्डर 2, हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस, मां का सुम, सुबेदार और प्रीतम एंड पेड्रो जैसे नाम शामिल हैं. उनकी लगातार अलग भूमिकाओं में नजर आने की कोशिश यह बताती है कि वह अपने करियर में एक ही तरह की छवि के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहतीं.
हर किरदार में छोड़ती हैं अपनी छाप:
मोनिका सिंह की खासियत यह है कि वह किरदार को निभाते हुए उसमें अपनी अलग पहचान जोड़ती हैं, लेकिन कहानी से किरदार का जुड़ाव भी बनाए रखती हैं. जस्सी से शुरू हुआ उनका सफर आज कई गंभीर, मजेदार और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं तक पहुंच चुका है.