Mini Mathur बनीं Alliance की विनर, Aly Goni और Ruhee Dosani को हराकर जीते 50 लाख
शो 'अलायंस' के पहले सीजन की विजेता मिनी माथुर बनीं. ग्रैंड फिनाले में उन्होंने अली गोनी और रुही दोसानी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की और साथ में 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी हासिल किया.
Alliance Winner: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' के पहले सीजन की विजेता मिनी माथुर बनीं. ग्रैंड फिनाले में उन्होंने अली गोनी और रुही दोसानी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की और साथ में 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी हासिल किया. छह हफ्तों की रणनीति, चुनौतियों और बदलते गठबंधनों के बाद यह जीत उनके नाम रही.
मिनी माथुर ने जीता शो 'अलायंस' का खिताब
शो के होस्ट और अभिनेता कुणाल खेमू के इस रियलिटी शो ने अपना पहला विजेता तय कर लिया है. टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने फाइनल में बाजी मार ली. जीत के बाद मिनी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी यह सफलता ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को खुद को चुनौती देने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करे.
फाइनल का रास्ता कुछ इस तरह बना
अली गोनी को 'एस ऑफ द वीक' चुने जाने के बाद सीधे फाइनल में जगह मिल गई. बाकी मुकाबला मिनी माथुर, रुही दोसानी, निति टेलर और कुशाल टंडन के बीच सेमीफाइनल में हुआ. मिनी ने कुशाल को हराकर फाइनल में एंट्री मारी, जबकि रुही ने निति टेलर को पछाड़कर अपनी जगह पक्की की. इस तरह फाइनल तीन खिलाड़ियों- मिनी, रुही और अली के बीच हुआ.
Also Read
फाइनल चैलेंज से पहले बाहर हो चुके प्रतियोगी वापस घर लौटे. इससे कई तीखे संवाद भी हुए. डेजी शाह ने वंशज सिंह की आलोचना की, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि डेजी ने शो में कोई योगदान नहीं दिया. सीमा सजदेह ने भी कुछ प्रतियोगियों को लताड़ा, जो कह रहे थे कि वह और सोहेल खान सिर्फ छुट्टी मनाने शो में आए थे. मिनी माथुर ने पूरे शो में समझदारी और मजबूत रणनीति से खेलते हुए अंत में जीत हासिल की.