जिया शंकर ने की सगाई! फ्लॉन्ट की बड़ी डायमंड रिंग
Babli Rautela
06 Aug 2026
जिया शंकर की सगाई
जिया ने आधिकारिक तौर पर अपनी सगाई का ऐलान किया उन्होंने करण को अपना बेस्ट फ्रेंड और मजाकिया साथी बताया.
कौन हैं करण धनक?
करण धनक अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर हैं जिया ने पहली बार उनका चेहरा दिखाया और सोशल मीडिया पर टैग भी किया दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं.
जिया का भावुक नोट
जिया ने लिखा कि करण के साथ हर बातचीत घर जैसा अहसास देती थी, भले ही वो हजारों मील दूर हों उन्होंने कहा, “आपने मुझे वो प्यार दिया जिसका मैंने पूरी जिंदगी इंतजार किया था”
करण ही घर थे
जिया ने खास बात कही कि दुनिया में कहीं भी हों, घर हमेशा करण ही थे उन्होंने लिखा कि उनका सफर आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने हर दिन एक-दूसरे को चुना
प्रपोजल का शानदार नजारा
प्रपोजल हरे-भरे पहाड़ों, सुंदर लॉन और समुद्र के बैकग्राउंड में हुआ नजारा इतना रोमांटिक था कि पूरा पल सपनों जैसा लग रहा था दोनों की केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ झलक रही थी
जिया का लुक
जिया लेमन-येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं करण ने आइवरी शर्ट और सफेद ट्राउजर पहना था दोनों का लुक सिंपल लेकिन एलिगेंट था
शानदार डायमंड रिंग
जिया ने गर्व से अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई रिंग में ट्रिपल-बैंड डिजाइन पर बड़ा ओवल-कट हीरा लगा है रिंग देखने लायक और बहुत महंगी लग रही है
आंसुओं भरा भावुक पल
प्रपोजल के दौरान जिया की आंखों में आंसू आ गए करण उनके हाथ थामे खड़े थे यह तस्वीर सबसे ज्यादा दिल को छूने वाली साबित हुई
फैंस की प्रतिक्रिया
जिया और करण की लव स्टोरी फैंस को बहुत पसंद आ रही है सोशल मीडिया पर लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं और उनकी खुशियों में शामिल हो रहे हैं