प्रियंका चोपड़ा से दुआ लिपा तक... कपड़ों से ज्यादा Met Gala में महंगे गहनों का खेल, जानें किसके गहनें कितने महंगे
Met Gala में सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि करोड़ों के गहने भी हर बार चर्चा का विषय रहते हैं. प्रियंका चोपड़ा, दुआ लिपा और जेनिफर लोपेज जैसे सितारों के ज्वेलरी लुक्स ने इस ग्लैमर को और बढ़ा दिया है.
जब बात मेट गाला की होती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले भव्य कपड़े आते हैं. लेकिन इस चमकदार इवेंट की असली जान अक्सर वे गहने होते हैं, जिनकी कीमत सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. हर साल रेड कार्पेट पर सितारे ऐसे ज्वेलरी पीस पहनते हैं जो सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि करोड़ों की कीमत भी साथ लेकर आते हैं. इस बार भी मेट गाला से पहले इन महंगे गहनों की चर्चा जोरों पर है, और यह साफ हो गया है कि यहां सिर्फ फैशन नहीं बल्कि लग्जरी का भी बड़ा खेल चलता है.
प्रियंका चोपड़ा के करोड़ों के गहने
प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में हमेशा अपने शानदार लुक्स के लिए जानी जाती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने एक बार इस इवेंट में करीब 30 मिलियन पाउंड तक के गहने पहने थे. उनका यह लुक सिर्फ फैशन नहीं बल्कि स्टेटमेंट बन गया था, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींचा.
दुआ लिपा का स्टार नेकलेस
दुआ लिपा ने 2023 के मेट गाला में एक शानदार स्टार नेकलेस पहना था. यह नेकलेस Tiffany and Co का था और इसकी कीमत करीब 7.4 मिलियन पाउंड बताई गई थी. इस खास डिजाइन और कट ने इसे और भी खास बना दिया, जिससे यह रेड कार्पेट का सबसे चर्चित ज्वेलरी पीस बन गया.
Also Read
एम्मा चेम्बरलेन का चोकर
एम्मा चेम्बरलेन ने 2022 में एक बेहद खास चोकर पहना था. यह चोकर कार्टियर का था और इसकी कीमत लगभग 22.2 मिलियन पाउंड बताई गई थी. इस ज्वेलरी की खास बात यह थी कि इसका रिश्ता ऐतिहासिक पटियाला नेकलेस से जुड़ा हुआ था, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई है.
जेनिफर लोपेज का क्लासिक डायमंड लुक
जेनिफर लोपेज ने 2019 के मेट गाला में हीरों से सजे गहने पहने थे. उनके ज्वेलरी कलेक्शन की कीमत करीब 6.5 मिलियन पाउंड बताई गई. इसमें एक शानदार नीलम भी शामिल था, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया.
मेट गाला सिर्फ फैशन का इवेंट नहीं है, बल्कि यह लग्जरी और क्रिएटिविटी का मेल है. यहां पहने जाने वाले गहने अक्सर खास डिजाइन के होते हैं और कई बार इन्हें पहली बार यहीं दिखाया जाता है. इनकी कीमत लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में होती है, जो इन्हें और खास बना देती है.