menu-icon
India Daily

'उन्हें प्रेग्नेंसी का डर नहीं है न..', धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन के स्टारडम पर ये क्या कह गईं मीनाक्षी शेषाद्री?

90 दशक की बात करें तो कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया है. इस लिस्ट में मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम भी शामिल है. अदाकारा ने एक से बढ़कर एक फिल्में की है. हाल ही में मीनाक्षी ने बताया कि आखिर क्यों मेल एक्टर्स फीमेल एक्ट्रेस से ज्यादा इंडस्ट्री पर टिकते हैं.

India Daily Live
'उन्हें प्रेग्नेंसी का डर नहीं है न..', धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन के स्टारडम पर ये क्या कह गईं मीनाक्षी शेषाद्री?
Courtesy: Social Media

90 दशक की बात करें तो कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है. इस लिस्ट में मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम शामिल हैं. इन्होंने दामिनी, दिलवाला, होशियार जैसी फिल्मों से अपना नाम बना चुकी हैं. मीनाक्षी ने लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम किया हैं जिसमें अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और राजेश खन्ना का नाम शामिल है.

एक्ट्रेस ने भले ही कई दिग्गजों के साथ काम किया लेकिन इनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. अब एक्ट्रेस एक बार फिर से कमबैक करने को तैयार हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों मेल एक्टर्स फीमेल एक्ट्रेस से ज्यादा इंडस्ट्री पर टिकते हैं.

मीनाक्षी ने कही ये बात

इस बारे में बात करते हुए मीनाक्षी ने कहा- ऐसे कई कारण है जिस कारण मेल एक्टर्स इंडस्ट्री में ज्यादा देर तक टिकते हैं. अमिताभ, धर्मेंद्र की पीढ़ी में भी ऐसा ही कुछ है वो अब तक यहां टिके हुए हैं क्योंकि उन्हें घर और घर के काम को नहीं संभालना होता है. इसके आगे मीनाक्षी ने कहा- साथ ही उन्हें बच्चों को पालना या फिर उनको जन्म देने की चिंता नहीं होती है. यह सब महिलाओं की जरुरत हैं जिस कारण मेल अभी तक इंडस्ट्री में टिके हुए हैं.

मीनाक्षी ने आगे कहा- इसमें भी कोई शक नहीं है कि उन्हें लोग अभी भी फिल्मों में देखना पसंद करते हैं जो कि सबसे ज्यादा जरूरी है. आपको बता दें कि मीनाक्षी ने साल 1983 में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और इनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी. इस फिल्म के बाद मीनाक्षी ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 13 साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद मीनाक्षी फिल्मों से दूर हो गई और शादी के बाद अपने परिवार के साथ विदेश चली गई. हालांकि, 27 साल बाद एक बार फिर मीनाक्षी कमबैक करने वाली हैं.