US Israel Iran War

'बॉलीवुड में आज भी सिर्फ मर्दों का दबदबा...', मशहूर एक्ट्रेस ने खोल दिया इंडस्ट्री का काला सच

एक फेमस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में मौजूद जेंडर पे गैप और पुरुष वर्चस्व पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि महिला कलाकार बराबर मेहनत करती हैं, लेकिन बजट घटने पर सबसे पहले उनकी फीस कम की जाती है.

X
Ashutosh Rai

बॉलीवुड में सितारों की फीस और फिल्मों के बढ़ते बजट को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है. अब अभिनेत्री और निर्माता कृति सेनन ने इंडस्ट्री के भीतर मौजूद असमानता पर खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि आज भी फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष कलाकारों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है. वहीं महिला कलाकारों को कई बार समान मेहनत के बावजूद कम भुगतान मिलता है. कृति का मानना है कि फिल्म निर्माण के दौरान जब बजट पर दबाव आता है, तो सबसे पहले अभिनेत्री की फीस कम करने की बात उठाई जाती है.

कृति ने उठाए इंडस्ट्री पर सवाल

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने बॉलीवुड की कार्यप्रणाली पर खुलकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आज भी गहराई तक पैट्रिआर्की मौजूद है. उनके मुताबिक, महिला प्रधान फिल्मों को लेकर निर्माता अक्सर असहज दिखाई देते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतना कारोबार नहीं कर पाएंगी जितना किसी बड़े मेल स्टार वाली फिल्म करती है. कृति ने कहा कि यह सोच धीरे-धीरे बदल रही है, लेकिन अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

फीस में अंतर पर जताई नाराजगी

कृति सेनन ने कहा कि कई बार फिल्म का बजट नियंत्रित करने के लिए एक्ट्रेसेस से फीस कम करने को कहा जाता है. वहीं दूसरी तरफ बड़े पुरुष सितारों की फीस और उनकी शर्तों को ज्यादा चुनौती नहीं दी जाती. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह असंतुलन लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा बना हुआ है. कृति का मानना है कि फिल्मों की सफलता सिर्फ स्टारडम से नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत से तय होती है. ऐसे में किसी एक वर्ग को ज्यादा महत्व देना उचित नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि महिला कलाकारों को अब अपनी बात मजबूती से रखने की जरूरत है.


प्रोड्यूसर बनने के बाद बदली सोच

कृति अब सिर्फ अभिनेत्री नहीं, बल्कि निर्माता की भूमिका भी निभा रही हैं. उनका कहना है कि प्रोडक्शन के काम से जुड़ने के बाद उन्हें फिल्म निर्माण की आर्थिक चुनौतियों को करीब से समझने का मौका मिला. उन्होंने बताया कि कई बार फिल्मों में गैरजरूरी खर्च जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिए जाते हैं. स्टार्स के साथ आने वाले बड़े स्टाफ, लग्जरी सुविधाएं और अतिरिक्त व्यवस्थाएं प्रोड्यूसर्स पर भारी पड़ती हैं. कृति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक कलाकार के लिए कई कुक और अलग शेफ रखना जरूरत से ज्यादा खर्च है.