52 की उम्र में पटाखा बनकर निकली मलाइका अरोड़ा, कृतिका कामरा के वेडिंग रिसेप्शन में दुल्हन को किया फेल, रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी हुआ स्पॉट

कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता को देखा गया. दोनों एक ही पार्टी में पहुंचे लेकिन पैपराजी के सामने साथ पोज नहीं दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित हस्तियों में से एक मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रूमर्ड रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनका नाम हीरे के व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हाल ही में कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में भी दोनों पहुंचे. हालांकि दिलचस्प बात यह रही कि दोनों एक ही पार्टी में मौजूद थे लेकिन कैमरों के सामने साथ नजर नहीं आए.

रिसेप्शन में पहुंचने के बाद मलाइका अरोड़ा ने पैपराजी के सामने खुलकर पोज दिए. वह सिल्वर रंग के खूबसूरत आउटफिट में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं. उनका अंदाज हमेशा की तरह आत्मविश्वास से भरा हुआ था और कैमरों के सामने उन्होंने मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं. दूसरी तरफ हर्ष मेहता ने चुपचाप वेन्यू में एंट्री करना बेहतर समझा. 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग अलग तरह के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा कि पैपराजी को फिर से मलाइका से दिलचस्प गॉसिप मिल गई. वहीं दूसरे यूजर ने हर्ष मेहता की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी हैंडसम लग रहे हैं. कुछ लोगों ने दोनों को शादी की सलाह भी दे डाली. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब दोनों को शादी कर लेनी चाहिए.

उम्र के अंतर को लेकर भी होती है चर्चा

जब से मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता के रिश्ते की खबरें सामने आई हैं तब से उनके बीच उम्र के अंतर को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका की उम्र 52 साल है जबकि हर्ष मेहता करीब 33 साल के बताए जा रहे हैं. इस तरह दोनों के बीच लगभग 19 साल का अंतर बताया जा रहा है. हालांकि इस तरह की चर्चाओं के बावजूद दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है.

हर्ष मेहता से पहले मलाइका अरोड़ा का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ चुका है. दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे और अक्सर साथ नजर आते थे. काफी समय तक यह माना जा रहा था कि दोनों शादी कर सकते हैं. लेकिन खबरों के मुताबिक लगभग छह साल तक साथ रहने के बाद साल 2024 में दोनों अलग हो गए. मलाइका अपने पिछले रिश्ते को लेकर हमेशा खुलकर बात करती थीं, लेकिन हर्ष मेहता के साथ अपने कथित रिश्ते पर उन्होंने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.