Mahavatar Narsimha: अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने दूसरे वीकेंड में दिखाई शानदार उछाल, 90 करोड़ के पार
अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. यह फिल्म अपनी शानदार कहानी और बेहतरीन एनिमेशन के दम पर दर्शकों का दिल जीत रही है. 10वें दिन तक इस फिल्म ने ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर 91.45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो भारतीय एनिमेशन सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.
Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 10: अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. यह फिल्म अपनी शानदार कहानी और बेहतरीन एनिमेशन के दम पर दर्शकों का दिल जीत रही है. 10वें दिन तक इस फिल्म ने ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर 91.45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो भारतीय एनिमेशन सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. खास तौर पर हिंदी वर्जन ने 67.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 10वें दिन अकेले 18 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है. यह फिल्म का अब तक का सबसे बड़ी कमाई है.
दूसरे वीकेंड 'महावतार नरसिम्हा' की कमाई में उछाल
होमबले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार और प्रह्लाद की भक्ति की कहानी को बड़े ही खूबसूरत ढंग से पेश करती है. फिल्म की सफलता का श्रेय इसकी इमोशनल कहानी, एनिमेशन और दर्शकों के साथ इसके गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को दिया जा रहा है. तेलुगु वर्जन ने भी 20.37 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जबकि मलयालम, कन्नड़ और तमिल संस्करणों ने मामूली लेकिन स्थिर कमाई की.
Also Read
- Kapil Sharma Canada Cafe: ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद फिर खुले कैप्स कैफे के दरवाजे, कपिल शर्मा ने ऐसे किया पुलिसा का धन्यवाद
- Telugu Film Industry: क्यों पूरी तरह से बंद हो रही है तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री? क्यों हड़ताल पर उतरे कर्मचारी, ठप हुई शूटिंग
- किशोर कुमार का पुश्तैनी बंगला बना खंडहर फिर भी हर महीने क्यों आता है बिजली का बिल? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
तमिलनाडु में 66.66% की शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज
दूसरे वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त उछाल देखा. शनिवार को 15 करोड़ रुपये और रविवार को 18 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 57.17% और तमिलनाडु में 66.66% की शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की. दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म के विजुअल्स, संगीत और कहानी की जमकर तारीफ की है. एक दर्शक ने लिखा, "यह फिल्म न केवल मनोरंजक है, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव भी देती है."
ग्लोबल स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ रही फिल्म
'महावतार नरसिम्हा' ने 2005 की क्लासिक एनिमेटेड फिल्म 'हनुमान' को पीछे छोड़ते हुए भारतीय एनिमेशन सिनेमा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यह फिल्म न केवल भारत में, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ रही है, क्योंकि इसे जल्द ही कोरियाई, अंग्रेजी, जापानी, स्पेनिश और रूसी भाषाओं में रिलीज करने की योजना है. अश्विन कुमार की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एनिमेशन के प्रति दर्शकों की रुचि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.