'सुशांत की मौत उनके लिए थी मसालेदार गॉसिप', दिबाकर बनर्जी ने किसके लिए कही ये बात?
Dibakar Banerjee: एलएसडी-2 डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर खुलकर बात की.
नई दिल्ली: डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी इस वक्त अपनी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और वह इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और डायरेक्टर अब इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर चर्चा में हैं.
दिबाकर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए है. इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी खुलकर बात की. दिबाकर और सुशांत पुराने फ्रेंड थे. दोनों ने फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में साथ काम किया है. सुशांत की मौत पर उन्होंने रिएक्ट करते हुए बताया कि सबने एक्टर की मौत को मसालेदार गॉसिप बना दिया था.
सुंशांत की मौत पर बोले दिबाकर बनर्जी
Dibakar Banerjee ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुशांत आउटसाइडर होने के बाद भी फिल्मों में अपनी धाक जमाने में कामयाब रहे. इसके साथ ही उन्होंने उनकी(सुशांत सिंह राजपूत) जमकर तारीफ की. दिबाकर ने यह भी बताया कि कैसे मीडिया ने सुशांत की मौत को कवर किया था.
Also Read
दिबाकर बोले, 'जब सुशांत की मौत हुई तो हर जगह उनकी मौत का चल रहा था, मैंने उस दौरान बहुत कुछ सुना लेकिन किसी ने यह नहीं कहा कि एक युवा एक्टर की मौत हुई. मैंने किसी को उनकी मौत का शोक मनाते नहीं देखा. बस लोग सुशांत की मौत को मसालेदार गॉसिप बना रहे थे. किसी ने भी यह नहीं कहा कि 'हम सुशांत को याद कर रहे हैं.'