मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की आयु में निधन, सदमे में फिल्मी जगत
जानी-मानी पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. इनके निधन से फिल्म जगत और उनके फैन्स गहरे सदमे में हैं.
नई दिल्ली: आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, ना ना करते प्यार तुम्हीं से, तुमने पुकारा और हम चले आए… जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाली जानी-मानी पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में रविवार, 31 मई को निधन हो गया. बता दें कि इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया था. उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके फैन्स गहरे सदमे में हैं.
सुमन कल्याणपुर की सुरीली आवाज ने संगीत जगत में जादू बिखरे है. उनके कुछ सबसे मशहूर गीतों में 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', 'मेरा प्यार भी तू है', 'तुमने पुकारा और हम चले आए', 'ना ना करते प्यार तुम्हीं से' और 'तुमसे ओ हसीना' शामिल हैं.
जिश्नु देव वर्मा ने जताया शोक:
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिश्नु देव वर्मा ने जानी-मानी गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी मधुर व निर्मल आवाज की सराहना की. उन्होंने कहा कि उनका अमर संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा, और महाराष्ट्र की जनता तथा संगीत प्रेमियों की ओर से उन्होंने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
नितिन गडकरी ने जताया दुख:
भारतीय संगीत जगत की लोकप्रिय, दिग्गज और वरिष्ठ पार्श्व गायिका, पद्म भूषण सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. सुमन कल्याणपुर का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने मराठी, हिंदी और कई अन्य भाषाओं में अपनी आवाज से हजारों गीतों को अमर कर दिया. देखें पोस्ट-
सुमन कल्याणपुर के लोकप्रिय गानें:
-
तुमने पुकारा और हम चले आए
-
ना ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे
-
आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे
-
मेरा प्यार भी तू है
-
निंबोनिच्या झाडामागे (महान मराठी लोकगीत)
-
ये मौसम ये रात चुप है
-
दिल की किताब कोरी है